फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Panki temple dispute

पनकी मंदिर विवाद: मंदिर के प्रमुख महंत-पुजारी समेत 40 पाबंद, कमरे का ताला तोड़ किया कब्जे का प्रयास

Fri, 29 May 2020 08:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 May 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Panki temple dispute
पनकी मंदिर - फोटो : amar ujala
कानपुर के पनकी मंदिर में ब्रह्मलीन महंत के कमरे का ताला तोड़ कब्जा करने के मामले में पुुलिस ने गुरुवार को प्रमुख मंहतों और पुजारियों समेत 40 लोगों को पाबंद किया। अब भविष्य में विवाद होगा तो पुलिस ने इन सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


पनकी मंदिर में ब्रह्मलीन महंत रमाकांत की गद्दी को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को मंदिर के पुजारी महंत बालक दास ने दिवंगत महंत रमाकांत के कमरे का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया था। बाद में पनकी पुलिस ने कमरा बंद करवा दिया था।
विज्ञापन


पनकी एसओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इसी मामले में महंत कृष्णदास, महंत जितेंद्र दास, महंत बालक दास, महंत सुरेश दास, महंत जनार्दन दास समेत 40 लोगों को पाबंद (107/16) की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यथास्थिति बरकरार रखने की अपील की गई है। उधर महंत कृष्णदास आईजी मोहित अग्रवाल से मिलने पहुंचे लेकिन आईजी दफ्तर में नहीं थे। वहीं महंत सुरेश दास ने जिलाधिकारी से मिलकर मामले की जानकारी दी। 

ये किये गए पाबंद

पहला पक्ष
कृष्णदास, शिवम शुक्ला, जनार्दन दास, शैलेंद्र शुक्ला उर्फ शैलू, मुन्ना उर्फ रमाकांत, रमाकांत मिश्रा, दिनेश बाजपेई, राजन शुक्ला, हिमांशु गुप्ता , शुभम गुप्ता, गोरेलाल, उमाशंकर पांडेय, दशरथ शुक्ला, रोहित उर्फ सीताराम, सूरज सिंह, शिवम अवस्थी, बाबुल त्रिवेदी, शिवम सविता, कुलदीप तिवारी, अयोध्या प्रसाद पांडेय।


दूसरा पक्ष
महंत जितेंद्र दास, सुरेश शुक्ला, पंकज शुक्ला, राजू शुक्ला, बालकिशन, ओमप्रकाश, छोटेलाल, विक्रांत पांडेय, उमेश सविता, अमित पांडेय, सुमित पांडेय, अंकित पांडेय, दीपक, छबीलेदास, प्रेम सविता, सुक्रांत पांडेय, रामदास, माधवदास, हरिदास, पुष्पांक पांडेय ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed