{"_id":"69f0dae1795e061b4f0fd9d3","slug":"kanpur-operator-runs-illegal-hospital-in-kalyanpur-by-breaking-seal-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: कल्याणपुर में सील तोड़कर संचालक चला रहा अवैध अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: कल्याणपुर में सील तोड़कर संचालक चला रहा अवैध अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग ने दी तहरीर
Tue, 28 Apr 2026 09:36 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 28 Apr 2026 09:36 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने न्यू पुष्पांजलि अस्पताल के खिलाफ तहरीर दी है। फरवरी में अवैध अस्पताल को सील किया गया था।
विज्ञापन
न्यू पुष्पांजलि अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दोबारा सील किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरवरी में स्वास्थ्य विभाग ने कल्याणपुर के न्यू पुष्पांजलि अस्पताल को सील किया था। मंगलवार को विभाग की टीम ने निरीक्षण किया जो अस्पताल चलता मिला। यहां सील ताला तोड़कर रोगियों को भी भर्ती किया जा रहा था और ताले पर कपड़ा बांध सामने से बंद कर रखा था। अधिकारियों ने अस्पताल को दोबारा सील कराकर रोगियों को दूसरी जगह भेजा और संचालक के खिलाफ कल्याणपुर थाना में तहरीर दी।
विज्ञापन
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस टीम ने कल्याणपुर क्षेत्र में 19 अस्पतालों का निरीक्षण किया, आठ अस्पतालों में खामियां मिलीं। बिना लाइसेंस संचालित एचआर अस्पताल को सील किया गया। काशी हॉस्पिटल एवं सर्जिकल सेंटर में स्टाफ के ड्रेस में न होने पर और गंदगी मिलने पर ओटी सील की गई। पृथ्वी हॉस्पिटल के बोर्ड पर आईसीयू, एनआईसीयू की सुविधा लिखी थी जबकि ये सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन
किरन मेडिकल सेंटर और सारांश हॉस्पिटल और सांभवी मेडिकल सेंटर में ड्यूटी डॉक्टर नहीं मिले और दोनों के पास फायर, प्रदूषण और बॉयोमेडिकल वेस्ट जैसी एनओसी भी नहीं थी। नोटिस दिया गया। एनओसी न होने पर मां नर्सिंग होम को भी नोटिस जारी किया गया। एसीएमओ डॉ. रमित रस्तोगी ने बताया कि न्यू पुष्पांजलि अस्पताल के संचालक ने ताले पर लगी सील को तोड़ उस पर कपड़ा बांध दिया ताकि किसी को पता न चले। अंदर रोगी भर्ती थे। संचालक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन