{"_id":"60b1f07a8ebc3ee42e232db9","slug":"kanpur-olympic-association-chairman-sanjay-pradhan-death-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तलवारबाजी संघ के कोषाध्यक्ष संजय प्रधान का निधन, खिलाड़ियों में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तलवारबाजी संघ के कोषाध्यक्ष संजय प्रधान का निधन, खिलाड़ियों में शोक की लहर
Sat, 29 May 2021 01:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 29 May 2021 01:20 PM IST
सार
तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष संजय प्रधान का शुक्रवार देर रात कानपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। फेफड़ों में संक्रमण होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
संजय प्रधान की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर ओलंपिक एसोसिएशन व जिला तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष संजय प्रधान का शुक्रवार देर रात निजी अस्पताल में निधन हो गया। संजय वर्तमान में उत्तर प्रदेश तलवारबाजी संघ के कोषाध्यक्ष भी थे। उनके निधन से खिलाड़ियों में शोक की लहर दौड़ गई।
अशोक नगर निवासी 61 वर्षीय संजय प्रधान पिछले माह कोरोना संक्रमण से ग्रसित थे। कोरोना से जंग जीतने के बाद वह घर वापस आ गए थे। मगर फेफड़ों में संक्रमण होने के चलते उन्हें वापस चांदनी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां दिन पर दिन उनकी हालत बिगड़ती गई और शुक्रवार रात अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुन खेल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का तांता उनके घर पर लगने लगा।
तलवारबाजी को दी नई दिशा
तलवारबाजी प्रतियोगिता को संजय प्रधान ने नई दिशा दी। उत्तर प्रदेश तलवारबाजी संघ के कोषाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कानपुर के अंदर तलवारबाजी की कई जिला स्तरीय व राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता संपन्न कराई थीं।