फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Nine bridges four flyovers and roads will provide relief from traffic jams many projects have prepared

Kanpur: जाम से निजात दिलाएंगे नौ पुल, चार फ्लाईओवर और सड़कें, नगर आयुक्त बोले- कई प्रोजेक्ट तैयार किए हैं

Fri, 06 Jun 2025 10:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Jun 2025 10:11 AM IST
सार

Kanpur News: केडीए बोर्ड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त के अनुसार कानपुर में इस योजना के तहत 50 हजार करोड़ से सड़क, पुल, फ्लाईओवर के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Nine bridges four flyovers and roads will provide relief from traffic jams many projects have prepared
गदनखेड़ा बाईपास चौराहा पर बनकर तैयार हुआ पुल (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए पुल, फ्लाईओवर और सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। केडीए, नगर निगम, सेतु निगम ने 50 हजार करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की है, जिसे एक हफ्ते के अंदर मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें जूही खलवा पुल के ऊपर 750 मीटर लंबे पुल सहित सात रेलवे ओवर ब्रिज, गंगा नदी पर चार पुल, मरियमपुर चौराहे से बर्रा सहित चार एलिवेटेड फ्लाईओवर आदि का निर्माण शामिल है।

विज्ञापन

कानपुर, मेरठ, मथुरा-वृंदावन को मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। केडीए बोर्ड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त के अनुसार कानपुर में इस योजना के तहत 50 हजार करोड़ से सड़क, पुल, फ्लाईओवर के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन

योजना के तहत नगर निगम ने सड़कों के निर्माण, तीन चिल्ड्रेन पार्क बनाने, पौधरोपण सहित विभिन्न तरह के प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। इन्हें कार्ययोजना में शामिल किया जा रहा है।  -सुधीर कुमार, नगर आयुक्त

विज्ञापन

Kanpur Nine bridges four flyovers and roads will provide relief from traffic jams many projects have prepared
दादानगर समानांतर पुल - फोटो : amar ujala

इस योजना के तहत पीडब्ल्यूडी सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण, पुल निर्माण आदि के प्रस्ताव तैयार करा रहा है।  -अनिल कुमार, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन

अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना में शामिल प्रस्ताव

योजना का नाम                                                                                       लंबाई लागत
शहर से ट्रांसगंगा सिटी तक गंगा पर वाई-आकार का पुल                         4.67 किमी 800 करोड़
पनकी पड़ाव रेलवे लाइन पर टी-आकार का पुल                                     1200 मीटर 305 करोड़
ट्रांसपोर्टनगर चौराहे से अफीमकोठी चौराहे के पास तक आरओबी              750 मीटर 232 करोड़
पनकी धाम रेलवे स्टेशन के पास समानांतर रेलवे ओवर ब्रिज                  700 मीटर 165 करोड़
घंटाघर से टाटमिल तक हैरिसगंज पुल चौड़ीकरण                                 820 मीटर 94 करोड़
मरियमपुर चौराहे से बर्रा सचान चौराहे तक फ्लाईओवर                         4.2 किमी 500 करोड़
मर्चेंट चैंबर से फूलबाग तक एलिवेटेड फ्लाई                                         3.4 किमी 300 करोड़
नरोना चौराहे से घंटाघर, किदवईनगर तक एलिवेटेड फ्लाईओवर             5.2 किमी 750 करोड़
 नोट: जीटी रोड को श्यामनगर से जोड़ने वाली सुजातजंग रेलवे क्रॉसिंग और चकेरी में रेलवे ओवरब्रिज उत्तर मध्य रेलवे बनवाएगा। ये दोनों प्रस्ताव रेलवे की कार्ययोजना में शामिल हो गए हैं।

Kanpur Nine bridges four flyovers and roads will provide relief from traffic jams many projects have prepared
दादानगर समानांतर पुल - फोटो : amar ujala

जरीबचौकी, गंगा पुल के लिए टेंडर जुलाई में
सेतु निगम जीटी रोड को कालपी रोड से जोड़ने वाली जरीब चौकी रेलवे क्रॉसिंग पर पुल निर्माण के लिए टेंडर का मसौदा तैयार कर रहा है। पुल की लंबाई 1800 मीटर रहेगी, जिसके रैंप चारों तरफ उतरेंगे। पुराने शुक्लागंज गंगा पुल के पास 320 करोड़ रुपये से 1200 मीटर लंबा पुल बनाने के लिए भी टेंडर तैयार हो रहा है। सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक विजय कुमार सेन ने बताया कि पुलों के निर्माण के लिए जुलाई में टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।

एलिवेटेड रोड की डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजा
एनएच पीडब्ल्यूडी ने जीटी रोड पर रामादेवी से गोल चौराहे तक 11 किलोमीटर लंबे चार लेन का एलिवेटेड फ्लाईओवर बनवाने के लिए हैदराबाद की हेक्सा कंपनी से डीपीआर तैयार कराया है। इसे दो महीने पहले स्वीकृति के लिए भेजा गया था, लेकिन तब कुछ आपत्तियां लगाकर लौटा दिया गया।

Kanpur Nine bridges four flyovers and roads will provide relief from traffic jams many projects have prepared
रेलवे ओवर ब्रिज - फोटो : अमर उजाला

गंगा पर बनेंगे दो और पुल
रिंग रोड में भी गंगा पर दो पुल बनाए जाएंगे। एक पुल ड्योढ़ी घाट के पास और दूसरा बैराज व बिठूर के बीच बनेगा। ड्योढ़ी घाट के पास पुल निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जबकि मंधना तक रिंग रोड निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed