{"_id":"5fa2fe678ebc3e74f5620658","slug":"kanpur-news-dehat-news-knp5924796105","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस पर पहुंचीं 37 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस पर पहुंचीं 37 शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर तहसील क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतें उप जिलाधिकारी और तहसीलदार ने बारी-बारी से सुनीं। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व और विकास विभाग की रहे। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को निर्धारित समय में शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए हैं। जानकारी के अभाव में सीमित शिकायतकर्ता ही ब्लाक पहुंचे। कुल 37 शिकायतें ही आईं।
बुधवार को विकास खंड सभागार में उप जिलाधिकारी मीनू राणा, तहसीलदार अवनीश कुमार, बीडीओ आलोक पांडे के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। लहरियापुर उठ्ठा गांव निवासी रामअवतार ने गांव के कुछ लोगों पर सरकारी नाली तोड़कर जल निकासी बाधित करने की शिकायत की। नेवादा मधई गांव निवासी सूरज प्रसाद ने गरीबी का हवाला देते हुए जीविका चलाने के लिए दुकान के लिए भूमि आवंटन की मांग की । रामपुर सखरेज गांव निवासी छोटेलाल पट्टा हुई भूमि की पैमाइश न होने के कारण अभी तक कब्जा न मिल पाने की शिकायत की। पूरा गांव निवासी मंगली ने गांव के ही कुछ लोगों पर भूमि कब्जा करने की शिकायत की। शाहपुर दूलू गांव निवासी अर्जुन पैतृक भूमि पर परिवार के लोगों द्वारा उसका हिस्सा न दिए जाने की शिकायत की। पूरा गांव निवासी सुनील कुमार ने खेेतों पर जाने वाली चकरोड पर कब्जा किए जाने की शिकायत की। सुभानपुर गांव निवासी मनीष पांडे ने अपने शारीरिक रोगों का हवाला देते हुए चिकित्सकीय सहायता की मांग की। बाबनझाला हिंदूपुर गांव की रूपा पत्नी सतीश चंद्र ने पैतृक घर के निर्माण में कुछ लोगों द्वारा बाधा डाले जाने की शिकायत की।