{"_id":"69787703af6c1ea50d084f38","slug":"kanpur-newly-married-woman-hanged-herself-to-death-body-found-hanging-from-fan-hook-police-investigating-2026-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, पंखे के कुंडे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, पंखे के कुंडे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 27 Jan 2026 02:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 27 Jan 2026 02:07 PM IST
सार
Kanpur News: महाराजपुर में नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और घटना स्थल पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के महाराजपुर थानाक्षेत्र के हाथीगांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। अंतिमा में सुबह सिद दर्द होने की बात कही और बिस्तर पर लेटी रही, जिसके बाद अंतिमा ने कमरे में लगे पंखे के हुक में फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पति विनय ने बताया कि एक साल पहले उसका विवाह आंबेडकर नगर के खतनीपुर गांव में अंतिमा यादव पुत्री स्व. सुभाष चंद्र के साथ हुआ था। विनय ने बताया कि उसके घर में माता-पिता और बड़े भाई की बेटी सुमन के अलावा पत्नी अंतिमा रहती है। अंतिमा ने सुबह सिर दर्द होने की बात कही थी, जिसके बाद सुबह से ही बिस्तर में लेटी रही। भतीजी सुमन ने चाय बनाकर पिलाई तथा नीचे चली गई।
विज्ञापन
पंखे के कुंडे से लटका मिला शव
इसके बाद विनय भी भैंसों को बांधने ट्यूबबेल चला गया। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे भतीजी ने विनय को फोन कर सूचना दी कि चाची कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है। जब दरवाजा तोड़कर देखा गया, तो वह कपड़े के टुकड़े के सहारे पंखे के कुंडे में लटकी हुई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच की जा रही है तथा फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।