फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Neither staff nor proper arrangements Jan Arogya Mela turns into farce patients left wandering

Kanpur: ‘न कर्मचारी, न व्यवस्था’, जन आरोग्य मेला बना मजाक, बेहाल भटकते रहे मरीज, CDO ने  बीडीओ को फटकारा

Sun, 14 Jun 2026 03:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 14 Jun 2026 03:17 PM IST
सार

Kanpur News: शिवराजपुर के जन आरोग्य मेले में अधिकारियों की लापरवाही के कारण दोपहर तक काम शुरू नहीं हो सका। अव्यवस्थाओं और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर सीडीओ अभिनव जैन ने बीडीओ को कड़ी फटकार लगाई है।

विज्ञापन
Kanpur Neither staff nor proper arrangements Jan Arogya Mela turns into farce patients left wandering
बाइकों पर बैठे जन आरोग्य मेला पहुंचे लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के शिवराजपुर ब्लॉक में आयोजित जन आरोग्य मेला शनिवार को अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। कार्यक्रम शुरू होने के घंटों बाद भी न तो कर्मचारी अपनी सीट पर दिखे और न ही सुविधाएं दुरुस्त थीं, जिससे आए हुए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

दोपहर एक बजे तक मेले के कई कैंप खाली पड़े थे। वहां केवल कर्मचारियों की भीड़ तो दिख रही थी, लेकिन किसी भी कैंप में कोई जिम्मेदार कर्मचारी नहीं बैठा था। मेले में बैठने की उचित व्यवस्था न होने से बुजुर्ग और मरीज या तो चबूतरों पर बैठने को मजबूर थे या फिर अपनी बाइकों पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन





प्रचार-प्रसार का पूरी तरह से अभाव
चिलचिलाती धूप में कार्यक्रम के दौरान पंखे बंद पड़े थे, जिससे लोगों का दम घुट रहा था। रामदुलारी, अशोक और दीपक पाल जैसे परेशान लाभार्थियों ने बताया कि वे सुबह से आए हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। कार्यक्रम स्थल पर लगी एलसीडी स्क्रीन बंद पड़ी थी और मेले के प्रचार-प्रसार का पूरी तरह से अभाव दिखा।

विज्ञापन

अधिकारियों पर भड़के सीडीओ
मौके पर पहुंचे सीडीओ अभिनव जैन ने जब समाज कल्याण विभाग के कैंप में एक भी कर्मचारी को गायब देखा, तो उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से बीडीओ नेमचंद्र को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed