फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: NBW issued against Irfan Solanki and his brother

Kanpur: इरफान सोलंकी और उनके भाई के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी, दस दिन से हैं फरार, कुर्की की तैयारी

Thu, 17 Nov 2022 06:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Nov 2022 06:43 PM IST
सार

जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में सात नवंबर की रात नजीर फातिमा के प्लॉट में आग लग गई थी। दूसरे दिन नजीर की तहरीर पर जाजमऊ पुलिस ने इरफान सोलंकी व रिजवान सोलंकी समेत अन्य अज्ञात पर आगजनी, रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से एनबीडब्ल्यू  हासिल कर लिया है।

विज्ञापन
Kanpur: NBW issued against Irfan Solanki and his brother
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वॉरेन्ट) हासिल कर लिया है। अब भी अगर दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई या आत्मसमर्पण नहीं किया तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई कराने की प्रक्रिया शुरू करेगी।

विज्ञापन


पिछले दस दिन से आरोपियों का पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा सकी है। जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में सात नवंबर की रात नजीर फातिमा के प्लॉट में आग लग गई थी। दूसरे दिन नजीर की तहरीर पर जाजमऊ पुलिस ने इरफान सोलंकी व रिजवान सोलंकी समेत अन्य अज्ञात पर आगजनी, रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। भारी पुलिस बल के साथ विधायक के घर पर उसी रात दबिश दी गई थी लेकिन दोनों गिरफ्त में नहीं आए थे। तब से वह फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन

 

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू के लिए अर्जी दी थी। गुरुवार को एनबीडब्ल्यू जारी हो गया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
बाइक से पहुंचे थे इटावा 
एफआईआर दर्ज होने के दूसरे दिन इरफान सोलंकी ने लखनऊ में प्रेसवार्ता की थी। उस दौरान पुलिस उनको पकड़ नहीं सकी थी। जब तक पुलिस लखनऊ पहुंची थी तब तक वह फरार हो गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इरफान व रिजवान वहां से बाइक से इटावा पहुंचे थे। रिश्तेदारी में कुछ देर रुके थे और फिर ठिकाना बदल दिया था। पांच टीमें अलग-अलग जिलों में दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed