Kanpur: इरफान सोलंकी और उनके भाई के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी, दस दिन से हैं फरार, कुर्की की तैयारी
जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में सात नवंबर की रात नजीर फातिमा के प्लॉट में आग लग गई थी। दूसरे दिन नजीर की तहरीर पर जाजमऊ पुलिस ने इरफान सोलंकी व रिजवान सोलंकी समेत अन्य अज्ञात पर आगजनी, रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से एनबीडब्ल्यू हासिल कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वॉरेन्ट) हासिल कर लिया है। अब भी अगर दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई या आत्मसमर्पण नहीं किया तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई कराने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
पिछले दस दिन से आरोपियों का पुलिस कोई सुराग नहीं जुटा सकी है। जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में सात नवंबर की रात नजीर फातिमा के प्लॉट में आग लग गई थी। दूसरे दिन नजीर की तहरीर पर जाजमऊ पुलिस ने इरफान सोलंकी व रिजवान सोलंकी समेत अन्य अज्ञात पर आगजनी, रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। भारी पुलिस बल के साथ विधायक के घर पर उसी रात दबिश दी गई थी लेकिन दोनों गिरफ्त में नहीं आए थे। तब से वह फरार चल रहे हैं।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू के लिए अर्जी दी थी। गुरुवार को एनबीडब्ल्यू जारी हो गया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाइक से पहुंचे थे इटावा
एफआईआर दर्ज होने के दूसरे दिन इरफान सोलंकी ने लखनऊ में प्रेसवार्ता की थी। उस दौरान पुलिस उनको पकड़ नहीं सकी थी। जब तक पुलिस लखनऊ पहुंची थी तब तक वह फरार हो गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इरफान व रिजवान वहां से बाइक से इटावा पहुंचे थे। रिश्तेदारी में कुछ देर रुके थे और फिर ठिकाना बदल दिया था। पांच टीमें अलग-अलग जिलों में दबिश दे रही हैं।