{"_id":"6370e3f4c2425125be262664","slug":"kanpur-murder-of-a-grocery-shopkeeper","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: परचून दुकानदार की हत्या कर डीप फ्रीजर में रखा शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: परचून दुकानदार की हत्या कर डीप फ्रीजर में रखा शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 13 Nov 2022 06:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Nov 2022 06:05 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में परचून दुकानदार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक कुबेर सिंह की फाइल फोटो व मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में बिधनू के खड़ेश्वर गांव में 58 वर्षीय परचून दुकानदार की हत्या कर शव उनके ही घर में डीप फ्रीजर में रख दिया गया। कई दिनों से संपर्क न होने पर आगरा निवासी उनकी बेटी ने रविवार दोपहर अपने चचेरे भाई को घर पर भेजा। तब घटना की जानकारी हुई। सूचना पर एसपी आउटर, फोरेंसिक टीम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
देर रात तक छानबीन जारी रही। हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। खड़ेश्वर गांव निवासी कुबेर सिंह घर पर अकेले रहते थे। पत्नी का निधन हो चुका है। इकलौती बेटी रेखा आगरा में अपनी ससुराल में रहती है। कुबेर सिंह घर पर ही परचून की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन
कुबेर के भीतीजे सुरेश ने बताया कि रेखा ने रविवार दोपहर को कॉल कर बताया कि पापा से संपर्क नहीं हो पा रहा है। मोबाइल भी बंद है। इस पर सुरेश रनिया से खड़ेश्वर गांव पहुंचे। घर का मुख्य दरवाजा बंद था। एक दूसरा दरवाजा खुला था। वहां से वह भीतर गया। जहां पर डीप फ्रीजर में कुबेर सिंह का औंधे मुंह शव पड़ा मिला। सुरेश ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।
विज्ञापन