फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder, House dispute and fight over an apple, wife was chopped with an axe, daughter-in-law angry

UP: मकान का विवाद…सेब के पीछे लड़ाई, पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, बहू बोली- ससुर को चौखट पार नहीं करने दूंगी

Thu, 03 Oct 2024 06:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 03 Oct 2024 06:21 AM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी थानाक्षेत्र के पिपौरी गांव में मकान के बेचने का विरोध में पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिला। बेटे ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Kanpur Murder, House dispute and fight over an apple, wife was chopped with an axe, daughter-in-law angry
kanpur murder - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मकान बेचने का विरोध करने पर 62 वर्षीय प्रहलाद ने 55 वर्षीय पत्नी शशि के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। मामला गुजैनी थाना क्षेत्र के पिपौरी गांव का है। हत्या करने के बाद आरोपी पति नजदीक ही स्थित रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। एडीसीपी साउथ मनोज कुमार पांडे ने बताया कि बेटे सतेंद्र की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रहलाद सैनी कुछ साल पहले फैक्टरी में काम करता था, लेकिन फिलहाल बेरोजगार हैं। उसने दस साल पहले नसीम की सोसाइटी में 80 गज का मकान खरीदा था। मकान के एक कमरे में वह पत्नी शशि के साथ रहता था। दूसरे में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला बड़ा बेटा सतेंद्र पत्नी पूजा और अपने दोनों बच्चों आदित्य व सृष्टि संग रहता है।

विज्ञापन

मकान बेचना चाहता था प्रहलाद
प्रहलाद ने माली का काम करने वाले छोटे बेटे सुरेंद्र को कई साल पहले घर से निकाल दिया था, तब से सुरेंद्र परिवार के संग नौबस्ता में किराये के कमरे में रह रहा है। बड़ी बहू पूजा ने पुलिस को बताया कि ससुर मकान बेचना चाहते हैं। सास उनका विरोध करती थी, इस पर दोनों के बीच तो अक्सर झगड़ा होता था।  ससुर कहते थे मकान बेचकर जो रुपया मिलेगा, उसे वह बेटों को न देकर अपने बुढ़ापे के लिए रखेगा।

विज्ञापन

मां का रक्तरंजित शव बिस्तर पर पड़ा था
सास शशि इसके विरोध में थीं, क्योकि छोटे बेटे सुरेंद्र को भी पिता की जिद के कारण घर छोड़ना पड़ा था। इसी बात पर बुधवार रात भी दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। बहू के मुताबिक गुरुवार सुबह घर पर दादी-बाबा का श्रा़द्ध था। पति मां को नाश्ता देने गए तो कमरे का गेट बाहर से बंद था। खोलकर देखा तो सामने बिस्तर पर मां का रक्तरंजित शव पड़ा था।

विज्ञापन

रेलवे लाइन पर घायल हालत में पड़ा मिला 
सिरहाने खून से सनी कुल्हाड़ी रखी थी और चारों तरफ खून फैला था। कुछ देर बाद पता लगा कि ससुर झांसी रेलवे लाइन पर घायल हालत में पड़े हुए हैं। एडीसीपी साउथ का कहना है कि हो सकता है कि आरोपी जान देने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर गया हो। फिलहाल उसे जीआरपी ने भर्ती कराया है।

वायरल हुई फोटो, तो हुई प्रहलाद की पहचान
रेलवे ट्रैक पर मिले प्रहलाद के सिर पर चोट है, जबकि एक पैर में पुरानी चोट के चलते पट्टी बंधी हुई है। घायल आरोपी की फोटो जब व्हाट्सअप ग्रुपों में चलाई गई तब उसकी पहचान हो सकी। पुलिस को आरोपी के बारे में अन्य जानकारी जुटा रही है।

बुढ़ापे का सहारा नहीं हत्यारा बना प्रहलाद
कहते हैं कि बुढ़ापे में पति-पत्नी एक दूसरे का सहारा होते हैं। शशि की हत्या के बाद यही बात मोहल्ले वालों के गले नहीं उतर रही थी कि उम्र के इस पड़ाव में प्रहलाद अपनी पत्नी की जान का दुश्मन कैसे बन गया।

एक सेब के पीछे हुई थी लड़ाई
सत्येंद्र ने बताया कि पिता प्रहलाद अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उग्र हो जाते हैं। मंगलवार शाम को ही एक सेब को लेकर माता-पिता में लड़ाई हुई थी। पिता आधा किलो सेब लाए थे। इसी दौरान मां पर चोरी से सेब खाने का आरोप लगाते हुए झगड़ा करने लगे। काफी झगड़े के बाद मां ने ढूंढा तो सेब दरवाजे के पीछे पड़ा मिल गया, जिसे किसी चूहे ने कुतर दिया था। इसके बाद जब मां ने प्रहलाद से नाराजगी जताई तो उग्र हो गया। हालांकि परिवार के लोगों के दखल के बाद झगड़ा शांत हो गया।

बहू बोली- ससुर को चौखट पार नहीं करने दूंगी
पत्नी के हत्यारोपी प्रहलाद की बहुओं ने साफ कर दिया कि वह अब ससुर को घर के अंदर कदम नहीं रखने देंगी। दरअसल, बुधवार को जब पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, उसी दौरान हत्यारोपी के रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में पड़े मिलने की सूचना पहुंच गई। पता चला कि जीआरपी ने उसे हैलट में भर्ती करा दिया है, जहां सर्जरी विभाग में उसका इलाज चल रहा है।

अब अपनी सास का चेहरा नहीं देख पाएंगे
वहीं, दोपहर में जब बेटे सतेंद्र ने शव का पोस्टमार्टम होने की जानकारी घर पर पत्नी पूजा को दी तो उसने शव को घर लाने के बजाय सीधे अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की बात कह दी। रुंधले गले से कहा कि वह लोग अब अपनी सास का चेहरा नहीं देख पाएंगे। सतेंद्र के बच्चे आदित्य और सृष्टि भी अपने दादा की इस करतूत से दहशत में हैं।



अधिक खून बहने से हुई मौत
उर्सला के डॉ. रिजवान, डॉ. अमित सक्सेना और डफरिन के डॉ. जयप्रकाश के पैनल ने मृतका का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट के अनुसार सिर पर कुल्हाड़ी के वार से दो जगह हेड इंजरी हुई है। अधिक खून बहने से मौत होने की पुष्टि हुई है। गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि मौके से हमले के लिए इस्तेमाल हुई कुल्हाड़ी बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed