फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Murder Case, Govind's family met ACP, said- after taking the accused on remand, they should be brought before them

Kanpur Murder Case: गोविंद के परिजन एसीपी से मिले, कहा- आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद उनके सामने लाया जाए

Mon, 11 Jul 2022 12:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 11 Jul 2022 12:22 AM IST
सार

गोविंद हत्याकांड के आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए पुलिस आज कोर्ट में अर्जी डालेगी। वहीं, इससे पहले गोविंद के परिजनों ने एसीपी स्वरूप नगर से मिलकर रखी मांग। उन्होंने कहा कि आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद उनके सामने लाया जाए। 

विज्ञापन
Kanpur Murder Case, Govind's family met ACP, said- after taking the accused on remand, they should be brought before them
गोविंद हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नवाबगंज के ख्योरा निवासी गोविंद हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेने के साथ ही गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखे जेवर भी छुड़ाएगी। इसके लिए पुलिस सोमवार को कोर्ट में आवेदन करेगी। वहीं, गोविंद के परिजनों ने एसीपी स्वरूपनगर से मिलकर आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद उनसे सामना कराने की मांग की। वे आरोपियों से मिलकर पूछेंगे कि मेरे बेटे की हत्या क्यों की। 

विज्ञापन

बता दें कि गोविंद हत्याकांड में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जांच में सामने आया कि आरोपी आदित्य और सौरभ ने लूट के अंगूठी और चेन को विकास नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में 90 दिन के लिए 50 हजार रुपये में गिरवी रखा था। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए थे। सोमवार को कंपनी की ओर से फुटेज मुहैया कराए जाएंगे।

विज्ञापन

थाना प्रभारी नवाबगंज आशीष कुमार द्विवेदी ने बताया कि जो जेवर आरोपियों ने गिरवी रखें हैं, उन्हें छुड़ाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही हत्यारोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए भी सोमवार को कोर्ट में अर्जी डाली जाएगी।

बेटे की मौत के बाद से मां की हालत बिगड़ी 
बहन निशा ने बताया कि भाई गोविंद की हत्या के बाद से मां की हालत बिगड़ती जा रही है। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed