फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Municipal Elections, BJP will field candidates in minority majority seats

Municipal Elections: अल्पसंख्यक बाहुल्य सीटों पर भाजपा उतारेगी प्रत्याशी, 16 वार्डों में नहीं है एक भी पार्षद

Sun, 13 Nov 2022 12:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 13 Nov 2022 12:21 PM IST
सार

कानपुर नगर निगम चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐसे में भाजपा अल्पसंख्यक बाहुल्य वाले वार्डों पर फोकस कर रही है।  ऐसे 16 वार्डों में पार्टी जीत का समीकरण समझने में जुटी हुई है। इसको लेकर महानगर प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने रणनीति बनाई है।

विज्ञापन
Kanpur Municipal Elections, BJP will field candidates in minority majority seats
भाजपा पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा उन सीटों पर ज्यादा फोकस कर रही है, जहां पर अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। पार्टी की उत्तर जिला इकाई में ऐसे कुल 16 वार्ड हैं। आठ वार्ड सीसामऊ और आठ आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में आते हैं।

विज्ञापन

भाजपा ने इस बार फैसला लिया है कि सभी अल्पसंख्यक बाहुल्य वाले वार्डों में भी अपने प्रत्याशी उतारेगी। इन 16 वार्डों में वर्तमान में भाजपा के पास एक भी पार्षद नहीं है। पार्टी के अनुसार पिछली बार एक निर्दलीय प्रत्याशी राशिद अल्वी ने जीत हासिल की थी, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन

चुनाव की तैयारी के संबंध में शनिवार को पार्टी के महानगर प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बैठक कर कहा कि हारी और कम वोटों से हारी सीटों का समीकरण समझने की जरूरत है। इस पर कार्यकर्ताओं को दिन-रात काम करना है। उन्होंने कहा कि इस बार सभी 110 वार्ड जीतने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि चुनाव में साफ-सुथरी छवि वाले जिताऊ प्रत्याशियों का चयन करके अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में भी पूरी गंभीरता से चुनाव लड़ा जाएगा। इस बैठक में निकाय चुनाव संयोजक प्रकाश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, आर्यनगर के पूर्व प्रत्याशी सुरेश अवस्थी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

अपना दल ने शुरू की दावेदारों की तलाश
बर्रा बाईपास के पास स्थित एक मैरिज लॉन में अपना दल (एस) ने शनिवार को निकाय चुनाव की तैयारी बैठक की। चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की तलाश शुरू करने का फैसला लिया गया। जिलाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में पार्टी के सभी पदाधिकारी सक्रिय हैं।

हर वार्ड की सूची बनाकर समीक्षा की जा रही है। बैठक में पूर्व पार्षद पप्पू शाह, जेएन कटियार, रमेशचंद्र कुंडे, किशन जायसवाल, अंकिता सचान, आशा अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल, आशीष सिंह, आलोक सविता, राहुल पोरवाल आदि मौजूद रहे।

दो दिन में चुनाव संचालन समिति बनाएगी प्रसपा
कानपुर निकाय चुनाव को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) दो तीन दिन के अंदर चुनाव संचालन समिति गठित करेगी। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की ओर से सभी जिलाध्यक्षों को पत्र भेजा गया है।

पत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने निर्देश दिया है कि निकाय चुनाव में मेयर सहित पार्षदों के नाम भी प्रदेश कार्यालय भेज दिया जाए। महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने पार्टी सर्वे के आधार पर जिताऊ दावेदारों के नाम चुनने शुरू कर दिए हैं। संचालन समिति गठित करने को लेकर सोमवार को बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed