फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Municipal Corporation owes Rs 14.64 crore to Railways

कानपुर: नगर निगम का रेलवे पर 14.64 करोड़ रुपये बकाया, दिया नोटिस

Tue, 01 Mar 2022 11:04 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 11:04 PM IST
सार

जोन छह के जोनल प्रभारी वीपी सिंह ने बताया कि रेलवे को सर्विस टैक्स वसूली के लिए नोटिस दिए हैं। जल्द भुगतान न किया तो नियमानुसार वसूली की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Municipal Corporation owes Rs 14.64 crore to Railways
कानपुर नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर नगर निगम ने रेलवे को करीब 14.65 करोड़ रुपये जमा करने के लिए नोटिस दिया है। रेलवे कई साल से रेलवे स्टेशनो सहित अन्य जमीनों का सर्विस टैक्स नहीं दे रहा है। आर्थिक तंगी से जूझ रहा नगर निगम रेलवे से कई साल से सर्विस टैक्स वसूल नहीं कर पा रहा है। सबसे ज्यादा सर्विस टैक्स चकेरी रेलवे स्टेशन पर 8.12 करोड़ रुपये है। इसके बाद नंबर दो पर रेलवे कार्यालय है, जिससे दो करोड़ 33 लाख से अधिक की वसूली नगर निगम को करना है।

विज्ञापन


इसी तरह रूमा रेलवे स्टेशन पर दो करोड़ 22 लाख से अधिक, चंदारी रेलवे स्टेशन पर भी 98 लाख देनदारी बाकी है। रावतपुर रेलवे स्टेशन से 62 लाख से ज्यादा की रकम बताई जा रही है। इस प्रकार शहर के आठ रेलवे कार्यालयों से 14 करोड़ 65 लाख से अधिक की वसूली नगर निगम को करनी है।
विज्ञापन


आरटीआई में खुलासा
शहर के आरटीआई कार्यकर्ता आशीष मिश्रा ने आरटीआई दाखिल कर पांच सवाल पूछे थे। इनमें पूछा गया कि नगर निगम की सीमा में कुल कितने रेलवे स्टेशन आते हैं। क्या यह सभी स्टेशन गृह कर के दायरे में है? यदि है तो इन पर कुल कितना बकाया है? जोन और वार्ड स्तर से इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इस आरटीआई के बाद नगर निगम हरकत में आया और आनन-फानन में रेलवे स्टेशनों के करोड़ों रुपए के बकाया का हिसाब सामने आ गया। जोन छह के जोनल प्रभारी वीपी सिंह ने बताया कि रेलवे को सर्विस टैक्स वसूली के लिके नोटिस दिये हैं। जल्द भुगतान न किया तो नियमानुसार वसूली की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed