फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Municipal Corporation imposed house tax on the temple

कानपुर: हे राम! नगर निगम ने मंदिर पर भी लगाया गृहकर

Sun, 19 Sep 2021 12:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Sep 2021 12:49 AM IST
सार

मंदिर पर गृहकर लगाने की शिकायत शनिवार को नगर निगम की तरफ से जोन तीन के अंतर्गत साकेत नगर डंप में आयोजित समाधान शिविर में जूही निवासी सोनी जायसवाल ने की। अपर नगर आयुक्त द्वितीय अरविंद राय ने जांच कर संशोधन के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Kanpur: Municipal Corporation imposed house tax on the temple
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में नगर निगम ने जूही स्थित हनुमान जी के मंदिर पर भी गृहकर लगा दिया, जबकि मंदिर से सटी दुकान का ही गृहकर लेना चाहिए। यह शिकायत शनिवार को नगर निगम की तरफ से जोन तीन के अंतर्गत साकेत नगर डंप में आयोजित समाधान शिविर में जूही निवासी सोनी जायसवाल ने की।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त द्वितीय अरविंद राय ने जांच कर संशोधन के निर्देश दिए। शिविर में महापौर प्रमिला पांडेय, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन सहित अन्य अफसरों ने स्वास्थ्य, गृहकर, अभियंत्रण, मार्ग प्रकाश आदि विभागों से संबंधित 89 शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन


किदवईनगर के श्रीराम तिवारी ने रामेश्वर पार्क की गंदगी, सुनील मिश्र ने अनावासीय गृह कर लगानेे, नौबस्ता के प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने जल भराव, किदवईनगर के उमेश गुप्ता ने अत्यधिक गृह कर, ट्रांसपोर्ट नगर के श्याम लाल ने गृहकर के दो बिल आने, वीरेंद्र पाल ने नाला खुला होने की शिकायत की। महापौर ने सड़क, गृहकर, नाला-नाली सफाई से संबंधित शिकायतों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद, व्यापारी नेता में कहासुनी
शिविर में किदवईनगर ओ ब्लाक सब्जी मंडी योजना की समस्याएं बताने पहुंचे व्यापारी नेता नीतू सिंह की क्षेत्रीय पार्षद सुनील कनौजिया से कहासुनी हो गई। व्यापारी नेता का कहना था कि योजना में टूटी सड़कें, नालियां बनवाने के लिए पैसा मिल गया है, यह कार्य तुरंत कराया जाए। गंदगी से निजात दिलाई जाए, जबकि पार्षद का कहना था कि सीवर लाइन, पाइप लाइन बिछने के बाद सड़क बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed