{"_id":"681a004ebf6b7617340b9772","slug":"kanpur-milk-trader-s-body-found-hanging-family-members-shocked-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दूध कारोबारी का फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दूध कारोबारी का फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 06 May 2025 05:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 06 May 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सेन पश्चिमपारा थानाक्षेत्र के कुमाऊपुर गांव में मंगलवार सुबह दूध कारोबारी का शव फंदे पर लटका मिला। कुमाऊपुर निवासी विनोद मिश्रा (55) दूध का कारोबार करते थे। परिवार में पत्नी रेखा और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आलोक एयरफोर्स और छोटा बेटा अंकित पुलिस विभाग में सिपाही है। पत्नी रेखा के मुताबिक पति घर से कुछ दूरी पर स्थित पशु बाड़े में मवेशियों को चारा डालने गए थे।
विज्ञापन
काफी देर तक न लौटने पर वह बाड़े पहुंची तो पति का शव छत के कुंडे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतारकर पुलिस को जानकारी दी। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन