फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Metro Start News: First Passengers Welcome by giving Flowers and Chocolates

एंद्री और भव्या बनी मेट्रो की पहली यात्री: कानपुर में मेट्रो का संचालन शुरू, फूल और चॉकलेट देकर यात्रियों का किया स्वागत

Wed, 29 Dec 2021 11:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 Dec 2021 11:46 AM IST
सार

कानपुर शहरवासियों के लिए बुधवार को मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ हो चुका है। मेट्रों ट्रेन का पहला टिकट इंद्रानगर की रहने वाली एंद्री द्विवेदी और भव्या द्विवेदी ने अपने पिता डीके द्विवेदी के साथ मेट्रो की पहली ट्रेन का सफर आईआईटी से मोतीझील तक किया।

विज्ञापन
Kanpur Metro Start News: First Passengers Welcome by giving Flowers and Chocolates
एंद्री और भव्या बनी मेट्रो की पहली यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kanpur Metro: कानपुर के लोगों का मेट्रो ट्रेन में सफर करने का इंतजार आखिर खत्म हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को निरालानगर स्थित रेलवे मैदान से मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। आज सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक चार मेट्रो ट्रेनें आईआईटी से मोतीझील के बीच दौड़ने लगी। 

विज्ञापन


कानपुर शहरवासियों के लिए बुधवार को मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ हो चुका है। मेट्रों ट्रेन का पहला टिकट इंद्रानगर की रहने वाली एंद्री द्विवेदी और भव्या द्विवेदी ने अपने पिता डीके द्विवेदी के साथ मेट्रो की पहली ट्रेन का सफर आईआईटी से मोतीझील तक किया। उन्होंने बताया कि बच्चों की जिद थी कि मेट्रो में घूमना है। 
विज्ञापन


इसलिए बच्चों को लेकर 5.15 पर स्टेशन आ गया था। स्टेशन पर टिकट का वितरण 5.45 पर शुरू हुआ। पहली ट्रेन में 40 लोगों ने यात्रा की। जिसमें बच्चों से लेकर महिलाएं, युवा और पुरूष शामिल रहे। ट्रेन चलते ही युवा इंडिया- इंडिया के नारे लगाने लगे और कानपुर मेट्रो ट्रेन में सफर करने का उनके अंदर काफी उत्साह भी दिखा। खूब सेल्फी भी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को फूल और चॉकलेट दिए
मेट्रो की पहली ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को यूपीएमआरसी के अफसरों ने यात्रियों को फूल और चॉकलेट देकर उनका स्वागत किया। उन्हें शुभ यात्रा करने की कामनाएं भी दीं। 

धीरेंद्र यादव और राम संभार मेट्रो के पायलट
मेट्रों ट्रेन का शुभारंभ आईआईटी कल्याणपुर से हुआ। पहली ट्रेन के यात्रियों को पायलट धीरेंद्र यादव और राम संभार यादव रहे।

कानपुर में एक मेट्रो स्टेशन से दूसरे मेट्रो स्टेशन तक का किराया 10 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि आईआईटी से मोतीझील तक नौ किलोमीटर की यात्रा करने के लिए 30 रुपये का टिकट कटाना पड़ेगा। जिस स्टेशन तक का टिकट लिया है, उससे ज्यादा यात्रा करने पर डिफरेंस (अतिरिक्त भाड़ा) वसूला जाएगा।

टिकट भी अधिकतम दो घंटे ही मान्य रहेगा। वहीं यदि आपने एक बार टिकट ले लिया तो रिफंड या कैंसिल नहीं होगा। टिकट क्यूआर कोड युक्त होगा। जिस स्टेशन से टिकट लिया है, यदि यात्री उसी स्टेशन में उतरना चाहेगा तो इसके लिए समयसीमा 20 मिनट निर्धारित की गई है। इसी तरह जिस स्टेशन तक का टिकट लिया है, उस स्टेशन से बाहर निकलने की अधिकतम समयसीमा दो घंटे है।

यदि कोई यात्री आईआईटी से मोतीझील तक जा रहा है, किसी कारणवश उसे यात्रा गीता नगर तक ही करनी है। लेकिन उसके पास टिकट मोतीझील तक का है। यदि यात्री ने गीता नगर स्टेशन में उतरने की कोशिश की तो एएफसी (आटोमैटिक फेयर कलेक्शन) मशीन में टिकट टच करने पर गेट नहीं खुलेगा। उचित वजह बताने पर गार्ड यात्री को बाहर निकालेंगे। इसके विपरीत जिस मेट्रो स्टेशन तक का टिकट लिया है, यदि उससे आगे के स्टेशनों तक यात्रा की तो जितने ज्यादा स्टेशनों तक की यात्रा की होगी, उसका भाड़ा वसूला जाएगा।

मेट्रो छुड़ाएगी गुटखा की लत
यूपीएमआरसी मेट्रो में यात्रा करने वालों की गुटखा, पान मसाला खाने की लत छुड़ाएगा। मेट्रो स्टेशन में जाते समय सभी यात्रियों की तलाशी ली जाएगी। इस दौरान यदि उनके पास गुटखा, पान मसाला मिला तो उसे जब्त कर लिया जाएगा, उसे मशीन में डालकर नष्ट किया जाएगा। गुटखा, पान मसाला खाकर जाने में भी मनाही रहेगी।

यात्रा                    किराया
एक स्टेशन तक    10 रुपये
दो स्टेशन तक        15 रुपये
तीन से छह स्टेशन तक    20 रुपये
सात से नौ स्टेशन तक    30 रुपये

(नोट - मेट्रो टिकट से प्रवेश के बाद उसी स्टेशन से निकास की समय सीमा अधिकतम 20 मिनट, अन्य स्टेशनों से निकास की समय सीमा अधिकतम 2 घंटे)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed