फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Metro Rail Safety Commissioner did inspection of track and station, PM Modi will inaugurate 28th

कानपुर: मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त ने किया ट्रैक और स्टेशन का परीक्षण, 28 को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

Mon, 20 Dec 2021 03:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 Dec 2021 03:32 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को मेट्रो का लोकार्पण करेंगे। इसे लेकर पूरा मेट्रो प्रशासन तैयारियों में जुटा है। सोमवार को मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त ने कानपुर पहुंच कर ट्रैक और स्टेशन का परीक्षण किया। जिसकी रिपोर्ट 24 दिसंबर तक आने की संभावना है।

विज्ञापन
Kanpur: Metro Rail Safety Commissioner did inspection of track and station, PM Modi will inaugurate 28th
कानपुर: मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग के साथ में एमडी कुमार केशव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेट्रो ट्रेन की अंतिम बाधा दूर करने के लिए मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) अपनी टीम के साथ आज कानपुर पहुंचे। मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त के साथ एमडी कुमार केशव ने आईआईटी मेट्रो स्टेशन से गीता नगर तक ट्रैक का भी परीक्षण किया। यह तीन दिन चलेगा।
विज्ञापन


उनकी हरी झंडी मिलने के बाद 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो का लोकार्पण करेंगे। पहले यात्री बनकर आईआईटी से गीता नगर तक सफर भी करेंगे। सीएमआरएस जनक कुमार गर्ग सोमवार सुबह 11 बजे विशेष ट्रेन से सेंट्रल स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन


यहां से सीधे आईआईटी मेट्रो स्टेशन आए। आईआईटी स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद पौने तीन किलोमीटर दूर एसपीएम मेट्रो स्टेशन तक ट्राली से ट्रैक, सिग्नल आदि का परीक्षण किया। उन्हाेंने आईआईटी से गीता नगर तक ट्राली से परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 दिसंबर को इसी रूट पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। सेंसरों के माध्यम से रीडिंग दर्ज की जाएगी। परीक्षण तीन दिन चलेगा। 24 या 25 दिसंबर को सीएमआरएस की प्रोविजनल रिपोर्ट मिलने की संभावना है। वहीं 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जायजा लेने आ सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed