फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Metro covered 2.5 lakh km in three months, 23 lakh passengers travelled

Kanpur: मेट्रो ने तीन माह में तय की 2.5 लाख किमी दूरी, 23 लाख यात्रियों ने किया सफर

Sat, 30 Aug 2025 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Aug 2025 10:55 PM IST
सार

तीन माह पूरे होने पर द गोल्डन प्लेटफार्म कॉन्टेस्ट का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
Kanpur: Metro covered 2.5 lakh km in three months, 23 lakh passengers travelled
कानपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतीझील से कानपुर सेंट्रल भूमिगत स्टेशन तक यात्री सेवा विस्तार के तीन महीने पूरे होने पर शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। यूपीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो ने तीन माह में 2,54,200 लाख किलोमीटर दूरी तय की है जो पृथ्वी के छह चक्कर लगाने के बराबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई को मेट्रो यात्री सेवा विस्तार का शुभारंभ किया था। अब तक लगभग 23 लाख लोग मेट्रो की यात्रा कर चुके हैं। इस अवधि में मेट्रो के स्टाफ ने ट्रेन में छूटे यात्रियों के तीन लैपटॉप, 18 स्मार्टफोन और करीब 18,000 रुपये लौटाए हैं।
विज्ञापन

Kanpur: Metro covered 2.5 lakh km in three months, 23 lakh passengers travelled
बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
शो योर टैलेंट पहल के अंतर्गत ग्रैंड फिनाले
तीन महीने पूरे होने पर बड़ा चौराहा स्टेशन पर शो योर टैलेंट पहल के अंतर्गत एक माह तक चले गोल्डन प्लेटफार्म कॉन्टेस्ट का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। ओपन माइक, गायन और नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीनियर वर्ग (गायन) में गोविंद सिंह पहले, सुनील भाटिया दूसरे, मेहविश अली तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह जूनियर वर्ग (गायन) में पवनी पाल ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग (ओपन माइक) में नेहा गुप्ता प्रथम, सागर शर्मा द्वितीय, राज सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग (ओपन माइक) में सारांश तिवारी अव्वल रहे। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि मेट्रो शहर की लाइफलाइन के रूप में तेजी से उभर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed