फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur message of safety and respect female students learned self defense techniques

Kanpur: ‘सुरक्षा और सम्मान का मिला संदेश’, छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, टीम बोली- डरो मत, बनो साहसी

Thu, 20 Aug 2026 03:40 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 20 Aug 2026 03:40 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित आचार्य रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज में गुरुवार को  मिशन शक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति प्रभारी और पुलिस टीम ने छात्राओं को छेड़छाड़, साइबर अपराध और घरेलू हिंसा जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक किया।

विज्ञापन
Kanpur message of safety and respect female students learned self defense techniques
1. महाराजपुर के स्कूल में मिशन शक्ति का पाठशाला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर के रूमा स्थित आचार्य रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज में गुरुवार को मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक शिक्षा भारती के नेतृत्व में टीम कॉलेज पहुंची।

विज्ञापन

 इस दौरान उप निरीक्षक सहदेव सिंह, महिला आरक्षी रोहिणी और रिक्रूट महिला आरक्षी प्रेमलता ने छात्राओं से संवाद किया। टीम ने बताया कि किसी भी तरह की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध का सामना करने पर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि तुरंत पुलिस की मदद लेनी चाहिए।

विज्ञापन





आत्मरक्षा के कुछ आसान तरीके भी सिखाए
अधिकारियों ने वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, छात्राओं को बताया गया कि कैसे वे अपनी सूझबूझ और आत्मविश्वास से किसी भी मुश्किल परिस्थिति का सामना कर सकती हैं। आत्मरक्षा के कुछ आसान तरीके भी सिखाए गए, ताकि जरूरत पड़ने पर वे खुद अपनी सुरक्षा कर सकें।

निर्भय होकर पढ़ने, आगे बढ़ने का दिया संदेश
प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने मिशन शक्ति टीम के इस प्रयास की सराहना की। कॉलेज की छात्राओं ने कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला और अब वे न सिर्फ खुद बल्कि दूसरों को भी जागरूक करेंगी। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को निर्भय होकर पढ़ने, आगे बढ़ने और हर स्थिति में पुलिस को अपना साथी समझने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed