फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Merger of 80 schools will end BSA formed a team to measure distance

Kanpur: 80 स्कूलों का विलय होगा समाप्त, BSA ने दूरी मापने के लिए गठित की टीम, मानक विपरीत होने पर होगा निरस्त

Wed, 06 Aug 2025 10:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Aug 2025 10:55 AM IST
सार

Kanpur News: शासन के आदेश के बाद कानपुर में 80 से अधिक परिषदीय स्कूलों का विलय रद्द होगा, क्योंकि ये स्कूल छात्रों की बस्तियों से एक किलोमीटर से ज्यादा दूर स्थित थे। बीएसए ने दूरी मापने के लिए टीम का गठन किया है।

विज्ञापन
Kanpur Merger of 80 schools will end BSA formed a team to measure distance
ककवन के मलखरा गांव में स्कूल विलय का विरोध करते बच्चे-ग्रामीण व अन्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

शासन के आदेश के बाद अब कानपुर में भी एक किलोमीटर से अधिक दूरी वाले स्कूलों का विलय निरस्त किया जाएगा। अभी तक जानकारी के अनुसार इस दायरे में शहर के करीब 80 स्कूल आएंगे। बीएसए ने गूगल मैप के माध्यम से या मैन्युअली स्कूलों की दूरी मापने के लिए टीम गठित की है। प्रदेश सरकार की ओर से ऐसे परिषदीय स्कूलों को विलय करने के निर्देश दिए गए थे, जिनमें छात्र संख्या 50 से कम हो। इस पर शिक्षा विभाग ने शहर में प्रक्रिया शुरू की तो कई ऐसे स्कूलों का भी विलय कर दिया गया, जिनकी दूरी दो से ढाई किलोमीटर तक थी।

विज्ञापन

लोगों की नाराजगी के बाद आपत्तियां मांगी गईं। विलय हुए स्कूलों की दूरी एक किमी से भी अधिक होने की शिकायतें शासन के पास पहुंचीं। इस पर शासन ने आदेश जारी किया है कि बस्ती से स्कूल की दूरी एक किलोमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। विभाग के सूत्रों का कहना है कि शहर में 266 स्कूलों का विलय हुआ था। इसमें करीब 80 स्कूल ऐसे हैं, जिनकी दूरी एक किलोमीटर से अधिक है। बीएसए सुरजीत सिंह ने बताया कि स्कूलों की दूरी नापने के लिए टीम बनाई गई है। रिपोर्ट में अगर स्कूलों का विलय मानक के विपरीत होगा, तो उसे निरस्त किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed