फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Meeting on development works DM instructed to get four roads inspected Mega Leather Cluster

Kanpur: विकास कार्यों की बैठक…DM को चार सड़कों की जांच कराने के निर्देश, मेगा लेदर क्लस्टर को लेकर कही ये बात

Fri, 18 Apr 2025 02:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Apr 2025 02:25 PM IST
सार

Kanpur News: नवीन सभागार में समग्र विकास की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें कई कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक में मेगा लेदर क्लस्टर समिति के डायरेक्टर असरफ रिजवान से जब महाना ने जमीन के बारे में पूछा, तो उन्होंने 31 मई तक जमीन उपलब्ध कराने की बात कही।

विज्ञापन
Kanpur Meeting on development works DM instructed to get four roads inspected Mega Leather Cluster
नवीन सभागार में बैठक करते जनप्रतिनिधि और अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सरसौल स्थित सैमसी झील का वर्ष 2024 में उद्घाटन होने के बाद रखरखाव के लिए संस्था को हस्तांतरित न करने पर गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपर मुख्य कार्यपालक (एएमए) रविंद्र कुमार गुप्ता से नाराजगी जताई। बोले, कोई भी काम सही नहीं है। जिला पंचायत से बनाई गईं सड़कें घटिया हैं। सड़कों की गुणवत्ता की सही से जांच करा दूं तो जेल चले जाओगे। सिफारिश लगाकर जिले में दोबारा तैनात हो गए हो, लेकिन ऐसे चलेगा नहीं। डीएम से कहा कि चार सड़कों की मैं फोटो भेजूंगा, उसकी जांच कराएं और रिपोर्ट मुझे भी भेंजे।

विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में नवीन सभागार में समग्र विकास की समीक्षा बैठक हुई। यहां शहर की बड़ी 27 परियोजनाओं की प्रगति जानी। बताया गया कि रमईपुर में पांच वर्षों से मेगा लेदर क्लस्टर स्थापित करने के लिए भूमि खरीदने का काम चल रहा है, जिसमें 62 हेक्टेयर ग्राम समाज की जमीन उपलब्ध करा दी गई है। 35 हेक्टेयर जमीन खरीदने पर पेच फंसा है। यह जमीनें समिति ने एससी वर्ग के लोगों से पट्टे वाली खरीद लीं, जिसका दाखिल-खारिज करने के लिए कोई भी एसडीएम नहीं तैयार हो रहा। इससे दो साल से प्रोजेक्ट लटका पड़ा है।

विज्ञापन

31 मई तक जमीन उपलब्ध कराने की बात कही
बैठक में मेगा लेदर क्लस्टर समिति के डायरेक्टर असरफ रिजवान से जब महाना ने जमीन के बारे में पूछा तो उन्होंने 31 मई तक जमीन उपलब्ध कराने की बात कही। इस पर डीएम ने भी सहमति जताई। महाना ने कहा, समय बहुत हो गया है, अगर मई तक यह जमीन उपलब्ध नहीं करा पाते हैं, तो यह प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण को सौंप दीजिए। वहीं, ट्रांसगंगा सिटी से शहर को जोड़ने वाला गंगा पुल 10 साल बाद भी निर्माण न होने पर यूपीसीडा के इंजीनियरों को फटकार लगाई। बैठक में महापौर प्रमिल पांडेय, घाटमपुर विधायक सरोज कुरील, विधायक सुरेंद्र मैथानी, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, केस्को एमडी सैमुअल पॉल, नगर आयुक्त सुधीर कुमार, सीडीओ दीक्षा जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

बड़े-बड़े वादे कर बेच दिए प्लॉट
महाना बोले, लोगों को बड़े-बड़े वादे करके प्लॉट बेच दिए, अब पुल का निर्माण नहीं कर पा रहे हो। इस पर प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा ने बताया कि प्रशासन और सेतु निगम की टीम ने पहले सर्वे कर 500 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे बोर्ड बैठक में पास करा दिया था। फिर जिलास्तर से प्रस्ताव में बदलाव हुआ तो बजट 600 करोड़ पर पहुंच गया। इसे बोर्ड भेजा गया है। उसके पास होने से पहले तीसरी बार नया प्रस्ताव बना, जिसकी लागत 799 करोड़ लागत पहुंच गई। सही निर्णय न होने पर पुल लटका है। महाना ने जल्द पुल निर्माण कराने की बात कही। इसके साथ ही कानपुर रिंग रोड निर्माण की प्रगति जानी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी सड़कें रिंग रोड से जोड़ी जाएं, वो जनता की सहूलियत को ध्यान में रखकर किया जाए। कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे को 6 लेन करने पर अधिकारियों से प्रस्ताव मांगा।

विज्ञापन

हाथीपुर के पास का कट खोलने के निर्देश
रामा देवी एलीवेटेड रोड निर्माण की समीक्षा में एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि डीपीआर तैयार हो चुकी है तकनीकी परीक्षण चल रहा है। इस पर महाना ने कहा, जो काम हो उसे ही बताएं, काम में तेजी दिखाएं। इसके साथ ही चकेरी के आगे हाथीपुर के पास एनएचएआई ने कट बंद कर दिया, जिससे लोगों को छह किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। जिसके लिए महाना ने जांच कर कट खोलने के निर्देश दिए।

पैड पर लिखवाया, कब तक काम करोगे पूरा
बनियापुरवा में एसटीपी लगाने के लिए जल निगम की ओर से वर्ष 2019 से चल रहा कार्य पूर्ण न होने पर विधायक नीलिमा कटियार नाराज हो गईं। जल निगम की लापरवाही के कारण अभी तक पाइप लाइन नहीं पड़ पाई हैं। महाना ने जल निगम के कार्यकारी अभियंता विशाल सिंह से सवाल किया तो उन्होंने जुलाई तक एसटीपी संचालित कराने की बात कही। महाना ने कहा पैड पर लिखकर दो। इसके बाद भी एसटीपी संचालित नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।

इन कार्यों के दिए निर्देश

  • कानपुर दक्षिण में बनने वाली नई तहसील के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए केडीए उपाध्यक्ष को निर्देश दिए। इस प्रस्ताव को जल्द मंजूर कराने का आश्वासन दिया।
  • जाजमऊ से रामादेवी एलिवेटेड रोड के नीचे अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को निर्देश दिए।
  • कानपुर-शुक्लागंज पुल के नए निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर फाइल लंबित होने की बात कही।
  • सड़क पर हुड़दंग करने वाले बरातियों को एक साइड निकलने की व्यवस्था बनाने के लिए कमिश्नर से कहा।
  • नाले साफ कराने के बाद नगर निगम तुंरत सिल्ट उठवाए।
  • लाल बंगला बाजार में अंडरग्राउंड केबल का कार्य शीघ्र केस्को कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed