फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Medicines worth 85 lakhs found in illegal warehouse

Kanpur: अवैध गोदाम में 85 लाख की दवाएं मिलीं, छानबीन जारी, 15 दवाओं के सैंपल भरे

Thu, 18 May 2023 10:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 18 May 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Medicines worth 85 lakhs found in illegal warehouse
बिरहाना रोड के अवैध दवा गोदाम में पड़ा छापा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बिरहाना रोड स्थित एसजीपीएस फार्मास्युटिकल्स के अवैध गोदाम में रात तक छानबीन में ड्रग विभाग की टीम को 85 लाख रुपये कीमत की दवाएं मिली हैं। साढ़े चार सौ से अधिक गत्तों को खोलकर इन दवाओं को निकाला गया। इसके साथ ही 15 दवाओं के सैंपल भी लिए गए। इन्हें जांच के लिए राजकीय विश्लेषक प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


गोदाम में रखे गत्तों में प्रतिबंधित दवाओं की भी खोज की जा रही है। चार जिलों के औषधि निरीक्षकों की टीम दवाओं की जांच करती रही। नगर के औषधि निरीक्षक संदेश मौर्या ने बताया कि दवाओं को जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट से पता चलेगा कि दवाएं असली हैं कि नकली। रिपोर्ट एक सप्ताह में मंगा लेंगे। गोदाम में प्रतिबंधित दवाएं अभी नहीं मिलीं, उनकी खोज की जा रही है। प्रतिबंधित दवा ट्रामाडॉल और एल्प्राजोलम के साथ बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े युवक मोहित ने बिरहाना रोड के गोदाम से प्रतिबंधित दवाएं लेने की बात कही थी।
विज्ञापन


इस पर ड्रग विभाग की टीम ने जांच की तो पता चला कि दवा व्यापारी के पास एक गोदाम का लाइसेंस तो है लेकिन दूसरे गोदाम का नहीं है। औषधि निरीक्षक संदेश मौर्या ने बताया कि एसजीपीएस फार्मास्युटिकल्स के दूसरे गोदाम का लाइसेंस नहीं लिया गया। यह अवैध तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर गोदाम की जांच शुरू कर दी गई। जांच नगर के औषधि निरीक्षक संदेश मौर्या के साथ कानपुर देहात की रेखा सचान, औरैया की ज्योत्सना आनंद और इटावा के औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक मौर्या ने बताया कि अभी तक गोदाम में एंटी बायोटिक, पेन किलर, जुकाम-बुखार, मल्टी विटामिन, कफ सिरप, बुखार, डायरिया की दवा, फेस क्रीम आदि दवाएं मिली हैं। इनकी सूची तैयार की जा रही है। इसके साथ ही सैंपल भी लिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी। इसके साथ ही अभिलेखों की भी जांच की जाएगी। दवाएं किन कंपनियों की हैं। उनको भी पत्र लिखकर पूरा ब्योरा मांगा जाएगा।


नशेबाजी में इस्तेमाल होती हैं ट्रामाडोल और एल्प्राजोलम
दवा कारोबार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कुछ लोग नशेबाजी के लिए भी ट्रामाडोल और एल्प्राजोलम का इस्तेमाल करते हैं। ट्रामाडोल दर्द की दवा है। इसे तेज दर्द में दिया जाता है। इसके अलावा एल्प्राजोलम उलझन की दवा है। इसे मनोरोगियों और न्यूरो के रोगियों को दिया जाता है। कम डोज में रोगियों को दी जाती है। लेकिन इसकी हाई डोज नशेबाजी में इस्तेमाल होती है। ये दोनों प्रतिबंधित दवाएं हैं। सिर्फ डॉक्टर के पर्चे पर ही इन्हें रोगियों को दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed