फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Mayor extinguishes fire near railway track by pouring water

कानपुर: महापौर ने पानी डालकर बुझाई रेलवे ट्रैक के पास लगी आग

Mon, 15 Nov 2021 11:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Nov 2021 11:17 PM IST
सार

हैलट के सामने रेलवे लाइन के बगल में आग की लपटें उठ रही थीं। सैकड़ों लोग तमाशबीन बने थे, पर कोई भी आग नहीं बुझा रहा था। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई। उससे उतरकर नजदीक लगे हैंडपंप से खुद मटकी और बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने लगीं।

विज्ञापन
Kanpur: Mayor extinguishes fire near railway track by pouring water
हैलट के पास रेलवे लाइन के किनारे आग बुझाने के लिए बाल्टी से पानी डालतीं महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैलट के सामने जीटी रोड किनारे रेलवे ट्रैक के पास सोमवार को आग की लपटें उठती देख महापौर प्रमिला पांडेय ने पानी डाला। तमाशबीन बने लोग भी उन्हें ऐसा करते देख मदद करने लगे, जिससे चंद मिनट में ही आग बुझ गई।

विज्ञापन


आग से जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है। महापौर प्रमिला पांडेय के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे वह नगर निगम मुख्यालय से जीटी रोड होते हुए गोल चौराहे की तरफ जा रही थीं। रास्ते में हैलट के सामने रेलवे लाइन के बगल में आग की लपटें उठ रही थीं।
विज्ञापन


सैकड़ों लोग तमाशबीन बने थे, पर कोई भी आग नहीं बुझा रहा था। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई। उससे उतरकर नजदीक लगे हैंडपंप से खुद मटकी और बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें ऐसा करते देख तमाशबीन बने कई स्थानीय लोग भी मदद के लिए आग आए। आग बुझने के बाद महापौर ने वहां कूड़ा फेंकने, जलाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।


दिल तो बच्चा है जी...
कुछ ऐसे भी मौके आते हैं, जब बड़े भी खुद को बच्चा बनने से रोक नहीं पाते। ऐसा ही एक नजारा पी रोड स्थित हर सहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज के कार्यक्रम में देखने को मिला। यहां पहुंची मेयर प्रमिला पांडेय बच्चों के अनुरोध पर खुद को कबड्डी खेलने से नहीं रोक पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed