फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: matter of fire in Hamraj Complex reached the Central Government

Kanpur: केंद्र सरकार तक पहुंची हमराज कॉम्प्लेक्स में लगी आग की तपिश, मांगी व्यापारियों के नुकसान की रिपोर्ट

Sun, 02 Apr 2023 11:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Apr 2023 11:30 AM IST
सार

आग और नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री की ओर से स्थानीय स्तर के सभी भाजपा जनप्रतिनिधियों की ड्यूटी घटना स्थल पर लगाई है। इसमें सांसद और विधायक सभी शामिल हैं।

विज्ञापन
Kanpur: matter of fire in Hamraj Complex reached the Central Government
कॉम्प्लैक्स अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पिछले 48 घंटे से हमराज व आसपास के पांच कॉम्प्लेक्स में लगी आग की तपिश केंद्र सरकार तक पहुंच गई है। इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय से भी पूरी जानकारी मांगी गई है। इस बीच प्रदेश सरकार के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना की ओर से भी व्यापारियों के नुकसान की रिपोर्ट स्थानीय प्रशासन से देने को कहा है।

विज्ञापन


वित्तमंत्री से लखनऊ में मिलने के बाद शहर आए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल ने प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारियों से मुलाकाती की। उन्होंने बताया कि व्यापारियों को हुए नुकसान को लेकर प्रदेश सरकार चिंतित है। वित्त मंत्री ने इसका पूरा ब्योरा मांगा है। संदीप बंसल ने यहां पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर व्यापारियों की हर संभव सहायता की बात कही। बताया कि वे रविवार को वित्तमंत्री से मिलकर यहां के हालात की जानकारी देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से समय लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम से भी मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस बीच प्रधानमंत्री कार्यालय से इस घटना का संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। साथ में व्यापारियों की पूरी मदद के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों की लगाई ड्यूटी
आग और नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री की ओर से स्थानीय स्तर के सभी भाजपा जनप्रतिनिधियों की ड्यूटी घटना स्थल पर लगाई है। इसमें सांसद और विधायक सभी शामिल हैं। एक दिन पहले सांसद सत्यदेव पचौरी और विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जाकर व्यापारियों से मुलाकात की थी। पचौरी ने बताया कि उन्होंने व्यापारियों के नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट के लिए अधिकारियों से बात की है। बताया कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने टीम के साथ व्यापारियों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें- कॉम्प्लैक्स अग्निकांड: 36 घंटे बाद भी धधक रही आग, एनडीआरएफ ने संभाली कमान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed