फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Massive traffic jam on Naveen Ganga Bridge route devotees faced difficulties

Kanpur: नवीन गंगा पुल मार्ग पर लगा लंबा जाम, श्रद्धालुओं को उठानी पड़ी दिक्कत, चार घंटे तक रेंगते रहे वाहन

Wed, 29 Jul 2026 10:03 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 29 Jul 2026 10:03 AM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तड़के से ही उमड़ी भारी भीड़ के कारण पुलिस प्रशासन के ट्रैफिक इंतजाम पूरी तरह फेल साबित हुए। राजधानी मार्ग और नवीन गंगा पुल मोड़ पर सुबह पांच बजे से लगा भीषण जाम करीब चार घंटे तक बना रहा।

विज्ञापन
Kanpur Massive traffic jam on Naveen Ganga Bridge route devotees faced difficulties
नवीन गंगा पुल मार्ग पर लगा लंबा जाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने वालों की भीड़ तड़के सुबह तीन बजे से ही नगर के घाटों की तरफ बढ़ने लगी हजारों की संख्या में भीड़ पहुंचने से यातायात व्यवस्था ठप हो गई। सुबह पांच बजे से ही नवीन गंगा पुल मोड राजधानी मार्ग पर भीषण जाम लगना शुरू हो गया। 

विज्ञापन

बता दें कि जिलाधिकारी घनश्याम मीणा द्वारा पूर्व में यहां किए गए निरीक्षण के दौरान पुलिस प्रशासन को विशेष निर्देश दिए गए थे कि किसी प्रकार से भी जाम ना लगे और श्रद्धालुओं को दिक्कत ना हो। पुलिस की ओर से इसको लेकर पहले से कोई प्लानिंग ना होने से आज सुबह दिक्कत बढ़ गई और लंबा जाम लगा रहा।

विज्ञापन
Trending Videos





करीब चार घंटे तक रेंगते रहे वाहन
ऐसे में गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को कई किलोमीटर पैदल ही चलना पड़ा और सकरे मार्ग से होकर निकलना पड़ा। साथ ही, नौकरी पेशा करने वालों और स्कूल जाने वाले छात्रों को भी जाम से जूझना पड़ा। सुबह नौ बजे तक जाम की स्थिति रही। करीब चार घंटे तक वाहन रेंगते हुए राजधानी मार्ग से नवीन गंगा पुल होकर कानपुर की ओर निकले। वहीं जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस फोर्स भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed