{"_id":"6a631ac952fd0637dc0b845b","slug":"kanpur-massive-potholes-developed-on-panchkosi-parikrama-route-no-patch-repair-work-has-done-for-three-years-2026-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे, तीन साल से नहीं हुआ है पैचवर्क, श्रद्धालुओं में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे, तीन साल से नहीं हुआ है पैचवर्क, श्रद्धालुओं में नाराजगी
Fri, 24 Jul 2026 01:27 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:27 PM IST
सार
Kanpur News: बिठूर में ब्रह्मावर्त घाट से शुरू होने वाले ऐतिहासिक पंचकोसी परिक्रमा मार्ग की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और टूटी पुलिया के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में बिठूर के प्रसिद्ध ब्रह्मावर्त घाट से शुरू होने वाले पावन पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर इन दिनों सड़कों की हालत बेहद खस्ताहाल हो चुकी है। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे यहां से गुजरना आम जनता और श्रद्धालुओं के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है।
विज्ञापन
हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसी मार्ग से आस्था के साथ पंचकोसी परिक्रमा पूरी करते हैं, लेकिन प्रशासन और जिम्मेदार विभागों की उदासीनता के चलते इस सड़क की सुधि नहीं ली जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने खराब पड़ी इस सड़क को ठीक कराने के लिए कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन
अक्सर दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं वाहन चालक
इसके बावजूद पिछले तीन वर्षों से इस मार्ग का न तो पैचवर्क कराया गया और न ही रास्ते में आने वाली टूटी हुई पुलिया की पटियों को दुरुस्त किया गया। सड़क पर बने इन गड्ढों और टूटी पुलिया के कारण अक्सर वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार होते रहते हैं। सावन के नजदीक आने के बावजूद मार्ग की मरम्मत न होने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।