फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur Massive Fire Erupts at Plastic Scrap Warehouse in Kidwai Nagar

Kanpur: प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में भीषण आग, 1 किमी दूर तक दिखा काला धुआं; पांच दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 26 May 2026 01:59 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 26 May 2026 01:59 PM IST
सार

Kanpur News: किदवई नगर के जगईपुरवा इलाके में मंगलवार तड़के प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा गोदाम उसकी चपेट में आ गया।

विज्ञापन
kanpur Massive Fire Erupts at Plastic Scrap Warehouse in Kidwai Nagar
कबाड़ गोदाम में भीषण आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

मंगलवार तड़के एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। किदवई नगर के जगईपुरवा इलाके में स्थित एक प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। प्लास्टिक होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा गोदाम आग का गोला बन गया। गोदाम से उठ रही करीब 25 फीट ऊंची लपटें और आसमान में फैला घना काला धुआं देखकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया।

विज्ञापन

बीजेपी जिलाध्यक्ष के प्लॉट पर बना है गोदाम, सुबह 5 बजे भड़की आग

मिली जानकारी के अनुसार, कजड़नपुरवा के रहने वाले संजय ने भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह का जगईपुरवा स्थित एक प्लॉट किराए पर ले रखा है, जिसमें वे प्लास्टिक कबाड़ का गोदाम संचालित करते हैं। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते या आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। चूंकि गोदाम में भारी मात्रा में प्लास्टिक का सामान भरा था, इसलिए आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी जगह को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन





स्टेशनों से दौड़ीं 5 गाड़ियां, बाउंड्री तोड़कर अंदर घुसे दमकल कर्मी

आग का विकराल रूप और करीब एक किलोमीटर दूर तक फैला काला धुआं देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत गोदाम मालिक संजय और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा हरकत में आई और किदवई नगर, मीरपुर व फजलगंज फायर स्टेशनों से एक-एक कर 5 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया।

विज्ञापन

प्लास्टिक की आग होने के कारण दमकल कर्मियों को इसे बुझाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। आग गोदाम के बिल्कुल अंदरूनी हिस्से तक फैल चुकी थी और वहां तक पानी की बौछारें पहुंचना मुश्किल हो रहा था। आखिरकार दमकल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए गोदाम की पक्की बाउंड्री वाल को तोड़ा और भीतर दाखिल होकर करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

लाखों का नुकसान देख रो पड़ा मालिक

हादसे की खबर मिलते ही गोदाम मालिक संजय भी बदहवास हालत में मौके पर पहुंच गए। अपनी आंखों के सामने अपनी मेहनत की कमाई और गोदाम को धूं-धूं कर जलता देख वे बेहद भावुक हो गए और रो पड़े। संजय के मुताबिक, गोदाम के भीतर लाखों रुपये की कीमत का प्लास्टिक कबाड़ स्टॉक करके रखा गया था, जो इस अग्निकांड में पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। गनीमत यह रही कि हादसा तड़के हुआ और उस वक्त गोदाम के भीतर कोई मजदूर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया। फिलहाल दमकल विभाग आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed