{"_id":"6367e4e0710f9307680fbde5","slug":"kanpur-married-to-a-girl-who-grew-up-in-a-hindu-orphanage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हिंदू अनाथालय से उठी बिटिया की डोली, किदवई नगर के युवक ने थामा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हिंदू अनाथालय से उठी बिटिया की डोली, किदवई नगर के युवक ने थामा हाथ
Sun, 06 Nov 2022 10:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
हिंदू अनाथालय में पली-बढ़ी बिटिया की हुई शादी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में लाटूश रोड स्थित हिंदू अनाथालय में चारों ओर खुशियों का माहौल है। जगमगाती रोशनी, बच्चों की चहल-कदमी, गीत-संगीत के माहौल के बीच आंखों में सुनहरे भविष्य के सपने लिए और हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाए बिटिया अनाथालय से ससुराल जा रही है। उसकी खुशी का ठिकाना नहीं है। रविवार को उसके सपनों का राजकुमार उसे साथ ले जाने किदवई नगर से बारात लेकर आया और नए घर में नए लोगों के साथ नए जीवन की शुरुआत के लिए आतुर बिटिया पति का हाथ थाम ससुराल चल पड़ी।
विज्ञापन
अनाथालय के लोगों के साथ सामाजिक संस्था यात्री जन कल्याण समिति ने भी बिटिया को परिवार की बेटी मानकर दामाद का स्वागत सत्कार किया और बिटिया को उपहार देकर विदा किया। एक बेटी जिसे न तो दुलार के लिए पिता की गोद मिली, न ही सोने के लिए मां की लोरी। होश संभाला तो खुद को अनाथ पाया। त्योहारों पर मां-बाप के साथ खुशियां मनाते बच्चों को देखकर अक्सर उसकी आंखें नम हो जाती थीं लेकिन उसने अपनी किस्मत को कोसने के बजाए हौसले से जीने का मन बनाया और हिंदू अनाथालय में रहने वाले बच्चों को ही अपना भाई-बहन और संरक्षकों को ही माता-पिता मानकर जीवन के सूनेपन को भर डाला।
विज्ञापन
धीरे-धीरे उम्र बढ़ी तो आम लड़कियों की तरह उसने भी अपना घर संसार बसाने के सपने देखने शुरू कर दिए। जल्द ही उसके सपनों को पंख मिल गए और आज वह नए आकाश के लिए चल पड़ी। दामाद के आगमन पर पलक पावडे़ बिछाए बैठे अनाथालय के लोग बरात आते ही स्वागत सत्कार में जुट गए।
विज्ञापन
सात फेरों और कन्यादान के साथ ही अनाथालय में पली-बढ़ी बेटी ससुराल की लक्ष्मी बनकर विदा हो चली। अनाथालय के लोग जहां विवाह समारोह की तैयारियों में व्यस्त रहे वहीं सामाजिक संस्था यात्री जन कल्याण समिति के सदस्यों ने भी वधू को अपने परिवार की बेटी मानकर उसके विवाह में हर संभव मदद की।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि संभ्रांत लोगों के सहयोग से मधु को वैवाहिक जीवन में काम आने वाले सामान भेंट किए गए हैं। विवाह समारोह में पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा, डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार सहित कई संभ्रांत लोगों ने मौजूद रहकर वर वधू को आशीर्वाद भी दिया।
लेनी चाहिए प्रेरणा
समाज में जागरूकता लाने के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं। लोगों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। सामाजिक लोगों के सहयोग से ही आज एक बिटिया के सपने साकार हो रहे हैं। नए जीवन के लिए उसे ढेरों आशीर्वाद। - अरविंद कुमार मिश्रा, प्रमुख न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय
समिति ने वधु को दी यह भेटें
फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सी, प्रेस, एयर बैग, 11 साड़ियां, सूट का कपड़ा, सोने की नथ, पायल, बिछिया, श्रृंगार का सामान आदि।
समिति के सदस्यों ने किया सहयोग
समिति के संरक्षक विकास अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सुड्डू मिश्रा, नगर महामंत्री मंजू पांडे, समिति की महिला मोर्चा की अध्यक्ष अंजुला अवस्थी समेत समिति के अन्य पदाधिकारियों का सहयोग रहा।