{"_id":"604a148b8ebc3ee64c6c0e02","slug":"kanpur-man-molested-innocent-girl-playing-at-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: घर पर खेल रही मासूम के साथ युवक ने की छेड़छाड़, भीड़ ने पीटने के बाद किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: घर पर खेल रही मासूम के साथ युवक ने की छेड़छाड़, भीड़ ने पीटने के बाद किया पुलिस के हवाले
Thu, 11 Mar 2021 06:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 11 Mar 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
कानपुर में कल्याणपुर के मिर्जापुर नई बस्ती में युवक ने बच्चों संग खेल रही तीन वर्षीय मासूम संग छेड़छाड़ की। घटना से आक्रोशित इलाकाई लोगों ने आरोपी को पीटा फिर सिर मुंडवाकर मुंह पर कालिख पोत दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
नया शिवली रोड निवासी लोहार की पत्नी घर पर ही पान मसाले की गुमटी चलाती है। बच्ची के पिता ने बताया कि गुरूवार दोपहर उसकी तीन वर्षीय बेटी पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी। इस बीच पास के एक निजी अस्पताल का सफाई कर्मचारी शिवली निवासी अंकित उसकी दुकान पर गुटखा खरीदने आया।
पत्नी से गुटखा लेने के बाद अंकित मौका पाकर घर में घुस गया। जहां वह बच्ची को गोद में खिलाने के बहाने उसके साथ छेड़खानी करने लगा। बच्ची के रोने पर परिजन अंदर पहुंचे तो आरोपी धक्का देते हुए मौके से भाग निकला। परिजनों ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी।

मासूम से छेड़छाड़ की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जानकारी होने पर इलाकाई लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर आरोपी को ढूंढना शुरू किया। पता चला कि आरोपी पास के ही निजी अस्पताल में सफाई का काम करता है।
इस पर परिजनों संग अस्पताल पहुंचे लोग आरोपी को अस्पताल में घुसकर बाहर निकाल लाए। जिसके बाद लोगों ने आरोपी को गंजा कर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके मुंह पर कालिख पोतकर इलाके में घुमाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई।
थाने पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। कल्याणपुर इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।