फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Man dies after being hit by an unidentified vehicle he had come home for his nephews birthday

कानपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, भतीजे के जन्मदिन में आया था घर, सात माह पहले ही हुई थी शादी

Sun, 25 Oct 2026 03:12 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 25 Oct 2026 03:12 PM IST
सार

Kanpur News: बिल्हौर कस्बे में धौरसलार रेलवे स्टेशन के सामने शनिवार रात हाईवे पार कर रहे 25 वर्षीय युवक रवि गौतम को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद अंधेरा होने के कारण कई वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे, जिससे शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

विज्ञापन
Kanpur Man dies after being hit by an unidentified vehicle he had come home for his nephews birthday
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिल्हौर कस्बे में धौरसलार रेलवे स्टेशन के सामने शनिवार रात हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर अंधेरा होने की वजह से कई अन्य वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे, जिससे मृतक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान दादारपुर कटहा निवासी रवि गौतम (25) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रवि जयपुर में लकड़ी पॉलिश का काम करता था और अपने भतीजे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए गांव आया हुआ था। इसी वर्ष अप्रैल माह में उसकी शादी हुई थी। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और खुशियों का माहौल मातम में तब्दील हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos





अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलने के लगभग दो घंटे बाद पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे से शव के अवशेषों को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस और एनएचएआई कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मृतक का चेहरा तक नहीं देखने दिया गया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed