{"_id":"6a6777cdcfb00382df0cca8f","slug":"kanpur-man-arrested-for-making-obscene-comments-at-women-and-young-women-in-public-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सरेराह महिलाओं और युवतियों पर अश्लील कमेंट करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सरेराह महिलाओं और युवतियों पर अश्लील कमेंट करने का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 27 Jul 2026 08:53 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी रामादेवी चौराहे पर सरेराह महिलाओं और युवतियों को अश्लील कमेंट करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बीते रविवार दोपहर महिला दरोगा रीना सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थीं। अहिरवां में एक युवक सड़क से गुजर रही महिलाओं और युवतियों पर अश्लील टिप्पणियां और इशारे कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शुक्लागंज भीमनगर निवासी राहुल कश्यप बताया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन