फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Lok Sabha Election Result 2024, Exit poll results were accurate in 2014 and 2019

Kanpur: 2019 में सटीक बैठे थे एग्जिट पोल के नतीजे, इस बार खामोश मतदान से किसी को नहीं मिली 'जीत की गारंटी'

Thu, 30 May 2024 06:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 May 2024 06:10 PM IST
सार

Exit Poll 2024: कानपुर में 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में एग्जिट पोल सही साबित हुए। इस बार चुनावी विशेषज्ञ भी किंतु-परंतु में उलझे नजर आ रहे हैं। अब सभी की नजरें चार जून को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं।

विज्ञापन
Kanpur Lok Sabha Election Result 2024, Exit poll results were accurate in 2014 and 2019
लोकसभा चुनाव की मतगणना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दस साल पहले 'हाथ' से फिसली कानपुर लोकसभा सीट दोबारा 'हाथ' की पकड़ में आएगी या कमल के फूल की जड़ें और मजबूत होंगी। बसपा के हाथी का पैर हिलता भी है या नहीं इन सबका पता तो 4 जून को मतगणना के नतीजे आने के बाद ही चलेगा लेकिन 13 मई को चौथे चरण में कानपुर सीट पर हुए मतदान के दौरान मतदाताओं की जो खामोशी देखने को मिली। उसने सभी दलों के प्रत्याशी और नेताओं की धड़कनें बढ़ा दी हैं। 

विज्ञापन


मोदी लहर हो या मुरली मनोहर जोशी का बड़ा नाम 2014 के मतदान से पहले ही चुनावी पंडितों ने कानपुर सीट भाजपा की झोली में जाने की भविष्यवाणी कर दी थी, जोकि सही भी साबित हुई थी। भाजपा ने 2.22 लाख वोटों के बड़े अंतर से कांग्रेस से सीट छीन ली थी। वर्ष 2019 में पुलवामा हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक का असर माने या मोदी मैजिक, उस बार भी अधिकांश चुनावी विशेषज्ञ सीट पर कमल खिलने का दावा कर रहे थे,जो सच भी साबित हुआ।
विज्ञापन

 

भाजपा 1.55 लाख से ज्यादा वोटों से जीती। इस बार माहौल और समीकरण बदले हुए हैं। मोदी की गारंटी के साथ उतरी भाजपा हो या गठबंधन के सहारे केंद्र में वापसी की आस लगाए कांग्रेस या फिर राजनैतिक हासिए पर सिमटती जा रही बसपा। सभी ने सवर्ण जाति के नए चेहरों पर दांव लगाया है। यही वजह है कि इस बार चुनावी विशेषज्ञ किंतु-परंतु में उलझे नजर आ रहे हैं। भाजपा से रमेश अवस्थी, कांग्रेस से आलोक मिश्रा और बसपा से कुलदीप सिंह भदौरिया उम्मीदवार हैं।

एक जून को अमर उजाला App और amarujala.com पर देखें सभी एग्जिट पोल

एक जून को Amar Ujala Mobile App और amarujala.com  पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे। 

सभी एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में कहां किसकी सरकार बन सकती है, ये भी हम आपको बताएंगे। चुनाव के दौरान आने वाले ओपिनियन पोल से चुनाव बाद के एग्जिट पोल कितने बदले। किन राज्यों में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं। कहां मौजूदा सरकार पर लोग फिर से भरोसा जता सकते हैं। कहां सत्ता परिवर्तन हो सकता है? ये सब आपको Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed