फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur leather dominated in America and European countries

गर्व की बात: अमेरिका और यूरोपीय देशों में छा रहा कानपुर का चमड़ा, कुल निर्यात में 32.5 फीसदी की आई बढ़ोतरी

Tue, 12 Jul 2022 04:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Jul 2022 04:16 PM IST
सार

चर्म निर्यात परिषद के अध्यक्ष संजय लेखा ने बताया कि इस साल भी चमड़ा निर्यात में बड़ी वृद्धि देखने को मिल रही है। अप्रैल-मई 2021 में जहां देशभर से 621.50 मिलियन अमेरिकी डालर निर्यात किया गया था। वो अप्रैल-मई 2022 में 887.40 मिलियन डालर हो गया है।

विज्ञापन
Kanpur leather dominated in America and European countries
चमड़ा निर्यात - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना के कारण चीन पर उठ रहे सवालों के बाद से अमेरिका और यूरोप के 27 देशों ने चमड़ा उत्पादों के लिए भारत पर निर्भरता बढ़ा दी है। इसी की देन है कि कानपुर के चमड़ा कारोबार को निर्यात के बड़े ऑर्डर लगातार मिलते जा रहे हैं। यूरोपीय देशों में यहां का चमड़ा खूब पसंद किया जा रहा है। शहर से दुनिया के 50 देशों में चमड़ा और चमड़े से बने उत्पाद भेजे जाते हैं।

विज्ञापन


चर्म निर्यात परिषद के अध्यक्ष संजय लेखा ने बताया कि इस साल भी चमड़ा निर्यात में बड़ी वृद्धि देखने को मिल रही है। अप्रैल-मई 2021 में जहां देशभर से 621.50 मिलियन अमेरिकी डालर निर्यात किया गया था। वो अप्रैल-मई 2022 में 887.40 मिलियन डालर हो गया है। डॉलर के संदर्भ में 42.78 फीसदी की वृद्धि हुई है। शहर से इस दौरान 20 से 22 फीसदी की वृद्धि देखने को मिल रही है। देश के कुल चमड़ा निर्यात में वृद्धि की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले 32.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


अमेरिका से भी व्यापार बढ़ा
अमेरिका के साथ चमड़े के व्यापार में 78.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल-मई 2021 में निर्यात 128.49 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर अप्रैल-मई 2022 में 229.40 मिलियन अमेरिकी डालर हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूरोप के देशों से भी अच्छा व्यापार
यूरोप के बाजारों में 44.6 फीसदी की वृद्धि हुई। यूरोपीय देशों को अप्रैल-मई 2021 में 317.04 मिलियन अमरीकी डॉलर निर्यात किया गया था। जो अप्रैल-मई 2022 में बढ़कर 458.61 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है।

यूएई और आस्ट्रेलिया से हुआ करार
संजय लेखा के अनुसार यूरोप के प्रमुख बाजारों के अलावा कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात आदि देशों में निर्यात में बढ़ोतरी हो रही है। भारत ने यूएई और आस्ट्रेलिया के साथ करार किए हैं। जिसका लाभ आने वाले समय में देखने को मिलेगा। इन व्यापार समझौतों के तहत चमड़े, चमड़े के उत्पादों और जूते के लिए आयात शुल्क छूट मिलेगी। 

भारत-यूके के बीच सितंबर में होगा करार
संजय लेखा ने बताया कि भारत और यूके के बीच सितंबर में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट होने की संभावना है। इसी तरह यूरोपीय संघ के साथ भी वार्ता शुरू हो गई है। इन व्यापार समझौतों के होने से यूरोपीय देशों में और निर्यात बढ़ेगा।

बातचीत
कानपुर समेत पूरे देश से चमड़ा और चमड़ा उत्पादों का निर्यात तेजी से बढ़ा है। कोरोना के बाद से पूरे विश्व में शहर के उत्पादों की मांग बढ़ती जा रही है। अमेरिका और यूरोप के देशों के साथ निर्यात अब तक के उच्चतम स्तर पर है। यूएई, ऑस्ट्रेलिया के साथ करार से चमड़ा उद्योग को खासा लाभ होगा। - आरके जालान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, चर्म निर्यात परिषद

2019-20 के बाद से शहर से लगातार चमड़ा व चमड़ा उत्पादों का निर्यात बढ़ता जा रहा है। पूरी दुनिया कानपुर के कारोबारियों से उत्पाद खरीद रही है। नए-नए बाजार मिलने से चमड़ा क्षेत्र नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। शहर को निर्यात का हब बनाने के लिए भी तैयारी की जा रही हैं।- जावेद इकबाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष, चर्म निर्यात परिषद

देशभर से चमड़े का कुल निर्यात   
2020-21       3.7 बिलियन डॉलर
2021-22    4.90 बिलियन डॉलर 
2022-23     06 बिलयन डॉलर (लक्ष्य) 

कानपुर से चमड़े का कुल निर्तात
2020-21        6100 करोड़ रुपये 
2021-22            8200 करोड़ रुपये
2022-23         10,000 करोड़ रुपये (लक्ष्य) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed