फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur: Killed after misdeed, child was tortured badly before death

हैवानियत: कुकर्म के बाद की मासूम की हत्या, दांतों से काटा, गला दबाया, मौत से पहले दी असहनीय यातनाएं

Thu, 10 Feb 2022 05:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Feb 2022 05:52 PM IST
सार

कानपुर के नर्वल में हुई नौ साल के बच्चे की नृशंस हत्या के मामले में पोस्टमार्टम में कुकर्म की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार दरिंदों ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला। दरिंदों ने असहनीय यातनाएं देने के बाद सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर बच्चे को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
kanpur: Killed after misdeed, child was tortured badly before death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नर्वल में हुई नौ साल के बच्चे की हत्या के मामले में हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। बच्चे के साथ कुकर्म करने के बाद सिर पर भारी वस्तु से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने बच्चे की बाईं आंख में ठोंकी गई कील भी निकाली।

विज्ञापन

 

उधर पुलिस आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं लेकिन उनके संबंध में कुछ सुराग जरूर हाथ लगे हैं। पुलिस ने अब केस में अप्राकृतिक यौन शोषण व पॉक्सो की धारा बढ़ा दी है।

विज्ञापन

 
नर्वल थाना क्षेत्र के एक गांव का बच्चा सोमवार दोपहर लापता हो गया था। मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में नग्न अवस्था में उसका शव पड़ा मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और वीडियोग्राफी भी कराई। पोस्टमार्टम में सिर पर वार करने से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस को घटनास्थल पर इस तरह का कोई आलाकत्ल बरामद नहीं हुआ है। आशंका है कि हत्यारे हथियार अपने साथ ले गए होंगे। पोस्टमार्टम के बाद शव देर शाम गांव पहुंचा। इसके बाद उसे दफना दिया गया। 
 

कुकर्म कर प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला, गला भी दबाया
पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने स्लाइड बनाई है। कुछ दिन बाद इसकी रिपोर्ट आएगी। पोस्टमार्टम में कुकर्म की पुष्टि हुई है। दरिंदों ने बच्चे के प्राइवेट पार्ट (गुदा द्वार) में डंडा भी डाला। इसके बाद आंखों में कील ठोंकी। सिगरेट से शरीर भी दागा। भारी हथियार से ताबड़तोड़ वार किए और उसको मौत के घाट उतार दिया। रिपोर्ट में यह भी पता चला कि हत्यारों ने गला भी दबाया।

 

परिचित पर शक, गांव के दो युवक रडार पर
अभी तक की जांच में एक बात लगभग स्पष्ट हो गई कि वारदात में पीड़ित परिवार का परिचित ही शामिल है। इस संबंध में पुलिस को साक्ष्य मिले हैं। गांव के दो युवक रडार पर हैं। उनसे पूछताछ चल रही है। हालांकि कुछ लोगों पर बेंजाडीन टेस्ट कराया गया जो निगेटिव आया है। कई और पर टेस्ट होना बाकी है। 

"वारदात के खुलासे के लिए सर्विलांस समेत पांच टीमें लगाई गई हैं। कई संदिग्ध हिरासत में हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। कुछ संदिग्ध नंबर भी निकाले गए हैं, जिनकी लोकेशन व अन्य डिटेल पता की जा रही है।"- अजीत कुमार सिन्हा, एसपी आउटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed