{"_id":"60055cd88ebc3e340e659c0b","slug":"kanpur-kidnapping-case-co-not-reached-statement-recording","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजीत अपहरण कांड में फंसे सीओ नहीं पहुंचे बयान दर्ज कराने, अब मुख्यालय ने 25 जनवरी को बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजीत अपहरण कांड में फंसे सीओ नहीं पहुंचे बयान दर्ज कराने, अब मुख्यालय ने 25 जनवरी को बुलाया
Mon, 18 Jan 2021 03:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 18 Jan 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
kanpur kidnapping case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बर्रा में लैब टेक्नीशियन संजीत के अपहरण व हत्याकांड में फंसे निलंबित सीओ गोविंदनगर मनोज गुप्ता ने शनिवार को बयान नहीं दर्ज कराए। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय लखनऊ के दफ्तर में उन्हें बयान के लिए बुलाया गया था लेकिन ससुर का देहांत होने के कारण वे नहीं पहुंच सके।
मुख्यालय की ओर अब 25 जनवरी की तारीख दी गई है। नकली नोट बेचने वाले दुकानदार, मृतक के पिता को भी पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। संजीत हत्याकांड की जांच संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय लखनऊ नीलाब्जा चौधरी को दी गई है। उन्होेंने मनोज गुप्ता, संजीत के पिता चमनलाल, बर्रा थाना प्रभारी हरमीत सिंह को बयान के लिए तलब किया था। मनोज के असमर्थता जताने पर अब सभी को अगली तारीख पर बुलाया गया है।