कानपुर अपहरण और हत्याकांड: परिजनों ने की हत्यारोपियों को फांसी और सीबीआई जांच की मांग
यूपी के कानपुर में दस साल के बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने हत्यारोपियों को फांसी दिए जाने और सीबीआई जांच की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कैंट के मैकूपुरवा गांव में दस साल के बच्चे को अगवा कर हत्या के माले में परिजनों ने हत्यारोपियों को फांसी और सीबीआई जांच की मांग की है। पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि उनका बेटा अभी जिंदा है। उनका दावा है कि अगर इस मामले की सीबीआई जांच हो तो शायद उनका बच्चा मिल जाए।
मासूम रहमान के पिता लोडर चालक मुरसलीन ने बताया कि इलाके में किसी से भी कोई विवाद नहीं था। दो माह पहले तक वह हत्यारोपी के घर के पास ही रहते थे। जिस कारण उनके बच्चे भी उसको अच्छी तरह पहचानते थे। करीब एक माह से हत्यारोपी बबलू और अमित उनके बेटे व अन्य बच्चों को स्कूटी में घुमाते थे और उन्हें खाने पीने का सामान दिलाते थे।
वारदात के दिन भी हत्यारोपियों ने उनके बेटे और उसके दोस्तों को स्कूटी से घुमाया। उसके बाद वह बेटे को चाकलेट खिलाने के बहाने से स्कूटी में ले गए। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। वारदात के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस बेटे के शव को बरामद नहीं कर सकी है। जिस कारण उन्हें उम्मीद है कि शायद अब भी उनका बेटे जीवित है। इसलिए इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। ताकि जल्द ही जल्द उनका बेटा बरामद हो सके। साथ ही आरोपियों को फांसी की सजा मिल सके।