फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Khalasi crushed to death by his own truck, family alleges murder

Kanpur: खलासी की अपने ही ट्रक से कुचलकर मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Sun, 08 Jun 2025 05:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Jun 2025 05:52 PM IST
सार

Kanpur News: ट्रक से कुचलकर खलासी की जान चली गई। घटना सचेंडी थानाक्षेत्र के चकरपुर मंडी में हुई। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। 

विज्ञापन
Kanpur: Khalasi crushed to death by his own truck, family alleges murder
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया से गेंहू लादकर ट्रक से शनिवार को चकरपुर मंडी पहुंचे खलासी की उसी के ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। क्षतविक्षत शव देख मंडी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने पूछताछ के बाद परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने घटना संदिग्ध बताकर चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। औरैया के गोविंदनगर निवासी बुजुर्ग रामकिशन तिवारी (65) ट्रक में खलासी थे।

विज्ञापन


उनके बहनोई सुशील ने बताया कि औरैया निवासी ट्रक मालिक व चालक शीलचंद्र के साथ ट्रक में गेंहू लादकर सचेंडी स्थित चकरपुर मंडी सुबह नौ बजे आए थे। इसी बीच चकरपुर मंडी के सामने रामकिशन अपने ही ट्रक के पीछे के पहियों की चपेट में आ गए। क्षतविक्षत शव मिलने पर चालक शीलचंद्र मौके से भाग निकला। परिवारीजनों का आरोप है कि राम किशन ने दो दिन पहले बताया था कि शीलचंद्र से उनका किसी बात पर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

 

Kanpur: Khalasi crushed to death by his own truck, family alleges murder
सचेंडी थाना - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि उन लोगों को शनिवार सुबह करीब 11 बजे शीलचंद्र की पत्नी ने जानकारी दी। राम किशन की पत्नी रानी देवी और इकलौते बेटा अनुपम तिवारी ने पुलिस से आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने की मांग की है। सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया हादसा कैसे हुआ, यह स्पष्ट नहीं हैं। परिजन अगर तहरीर देते हैं, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed