{"_id":"68ced71c52819c2bd8090f29","slug":"kanpur-kda-bulldozes-illegal-plots-orders-fir-2025-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: केडीए ने अवैध प्लाटिंगों पर चलाए बुलडोजर, एफआईआर के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: केडीए ने अवैध प्लाटिंगों पर चलाए बुलडोजर, एफआईआर के निर्देश
Sat, 20 Sep 2025 10:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 20 Sep 2025 10:03 PM IST
सार
केडीए ने भूमाफिया सहित तीन अवैध प्लाटिंगों पर बुलडोजर चलाए। बिनगवां मौरंग मंडी के आसपास अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
अवैध प्लाटिंग तोड़ते केडीए के बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केडीए प्रवर्तन दस्ते ने शनिवार को बिनगवां में न्यू मौरंग मंडी के आसपास दो बुलडोजर चलाकर तीन अवैध प्लाटिंग तोड़ीं। इनमें से दो अवैध प्लाटिंग एक भूमाफिया की बताई जा रही हैं जिसके खिलाफ ऑपरेशन महाकाल के तहत जांच चल रही है। केडीए जोन-3 के प्रभारी अतुल राय के नेतृत्व में प्रवर्तन दस्ता दोपहर में दो बुलडोजरों सहित बिनगवां स्थित न्यू मौरंग मंडी के पास पहुंचा।
विज्ञापन
अवैध प्लाटिंग तोड़ते केडीए के बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
जोनल प्रभारी के अनुसार वहां आराजी संख्या- 63, 64 में सात बीघा, आराजी संख्या - 52 में 4000 वर्गमीटर जमीन, आराजी संख्या- 408,409 व 411 में आठ बीघा जमीन पर अवैध रूप से की गई प्लाटिंग तोड़ी। इस प्रकार 41500 वर्गमीटर जमीन पर अवैध प्लाटिंग तोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनगवां मौरंग मंडी के आसपास चलाया अभियान
- फोटो : अमर उजाला
वहां केडीए से ले-आउट पास कराए बिना खेतों में प्लाटिंग की गई थी। प्लाटिंग करने वालों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा ऐसा किया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। दस्ते में अवर अभियंता, पूर्व सैनिक, क्षेत्रीय पुलिस शामिल रही।