फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Jewelry worth 20 lakhs missing from the bank's locker, victim made allegations to bank workers

कानपुर: बैंक के लॉकर से 20 लाख के गहने गायब, पीड़ित ने कर्मियों पर लगाया आरोप

Fri, 15 Oct 2021 01:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Jewelry worth 20 lakhs missing from the bank's locker, victim made allegations to bank workers
बैंक लॉकर - फोटो : pixabay
कानपुर में किदवईनगर के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के लॉकर से आटोमोबाइल कारोबारी अजय कुमार गुप्ता ने 20 लाख के गहने गायब होने का आरोप लगाया है। बुधवार को जेवरात निकालने पहुंचे दंपती ने लॉकर खाली पाकर बैंक कर्मियों को दोषी ठहराते हुए नौबस्ता थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बर्रा तात्याटोनगर निवासी अजय कुमार के अनुसार उनका बीओबी में 20 साल पुराना खाता है। चार अगस्त को उन्होंने पत्नी क्रीति के साथ बैंक में लॉकर नंबर 450 लिया था। चार सितंबर को आखिरी बार खोला था। इसमें उनके व परिवार के अन्य सदस्यों के गहने रखे थे।
विज्ञापन


मंगलवार को वह लॉकर से जेवर निकलने पहुंचे थे, लेकिन लॉकर नहीं खुला था। बुधवार को एक्सपर्ट और बैंक अफसरों की मौजूदगी में उनके सामने जब लॉक तोड़ा गया तो लॉकर खाली था। आरोप लगाया कि करीब 20 लाख के जेवर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाप्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि बैंक कर्मियों के खिलाफ तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित के अनुसार बैंक के लॉकर रूम के अंदर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। सिर्फ लॉकर रूम के गेट पर ही लगा है। 

बैंक रिकार्ड के मुताबिक चार सितंबर को दंपती ने लॉकर ऑपरेट किया था। लॉकर को उसके धारक के अलावा कोई अन्य ऑपरेट नहीं कर सकता। लॉकर खोलने के लिए बैंक और धारक दोनों की चाभियां लगती हैं, लेकिन लॉक करने के लिए महज धारक की चाभी का ही इस्तेमाल होता है। फिलहाल लॉकर धारक अथवा पुलिस द्वारा जांच में जो हमसे मदद मांगी जाएगी। उसे पूरा किया जाएगा।
पीएस मिश्रा, बैंक मैनेजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed