Kanpur: पत्नी पहुंची थाने तो जेई ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, वीडियो में ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
यूपी के कानपुर में सिंचाई विभाग के जई की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में नवाबगंज स्थित सिंचाई विभाग के ऑफिसर्स कालोनी में पत्नी से विवाद के बाद सिंचाई विभाग के जई वीरेंद्र सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वर्तमान में उनकी तैनाती उन्नाव में है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी वीरेंद्र सिंह (44) जेई थे। वह नवाबगंज स्थित ऑफिसर्स कालोनी में परिवार संग रहते थे।
उनकी पत्नी सपना बिल्हौर के एक स्कूल में टीचर हैं। दोनों के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। साल 2019 में मामला तलाक तक भी पहुंच गया था लेकिन परिवार वालों के बीच में पड़ने से दोनों साथ रहने को राजी हो गए थे। नवाबगंज थानाप्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि 25 तारीख को वीरेंद्र ने घर पर पिता की श्राद्ध और भोज का कार्यक्रम रखा था। लेकिन पत्नी सपना ने तबीयत खराब होने के चलते खाना बनाने से इनकार कर दिया था।
जिसपर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। सपना का आरोप है कि वीरेंद्र ने उसे पीटा था और रिवाल्वर से गर्दन के पास फायर भी किया था। जान का खतरा जानकर वह बच्चों को लेकर बिल्हौर चली गई थी। उसने वहीं से सीयूजी नंबर पर एक तहरीर भेजी थी। जिसपर उन्होंने थाने आकर शिकायत दर्ज करने को कहा था। जिसपर उन्होंने ट्वीट भी किया था। लेकिन वह मंगलवार को अपने परिजनों के साथ थाने आई थी और रिपोर्ट दर्ज करा रही थी। पति को जानकारी होते ही वह भी वहां पहुंच गया। वह गुस्से में था और घर जाकर जहर खा लिया।
जहर खाकर पुलिस को बताया
थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी ने रिवॉल्वर थाने में जमा कराने को कहा था जिसपर वीरेंद्र तैयार हो गया था। उन्होंने एहतियातन एसआई को रिवॉल्वर लाने के लिये वीरेंद्र के साथ भेजा था। जब वह अंदर से रिवॉल्वर लेकर आया तो उन्हें परेशानी में देखकर कारण पूछा तो उन्होंने कुछ खाने की बात कही। आनन-फानन पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वीडियो में ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
इलाज के दौरान पुलिस ने वीरेंद्र से पूछताछ की और जहर की वजह पूछी जिसपर उन्होंने पत्नी समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मृतक के आरोपों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।