{"_id":"643c1b29f4deb6f8bd0c07c3","slug":"kanpur-janrath-bus-caught-fire-at-jhakarkati-bus-stand-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: झकरकटी बस अड्डे पर जनरथ बस में लगी आग, यात्री उतरकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: झकरकटी बस अड्डे पर जनरथ बस में लगी आग, यात्री उतरकर भागे
Sun, 16 Apr 2023 09:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 Apr 2023 09:32 PM IST
सार
कानपुर के झकरकटी बस अड्डे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एसी जनरथ बस में अचानक आग लग गई। रोडवेज कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।
विज्ञापन
जनरथ बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ से झांसी जा रही एसी जनरथ बस में रविवार दोपहर को झकरकटी बस अड्डे पर आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते रोडवेज कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। सभी यात्री सही सलामत हैं। सूचना मिलने पर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक और सेवा प्रबंधक बस अड्डे पहुंचे और जांच की। बस को फजलगंज के क्षेत्रीय कार्यशाला में जांच के लिए भेजा गया। झांसी जाने वाले यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।
विज्ञापन
दोपहर 2:40 बजे जब लखनऊ से आई अवध डिपो की एसी जनरथ बस झकरकटी बस अड्डे पर प्लेटफार्म पर लग रही थी। तभी गाड़ी का पिछला गेयर लगाने पर चिंगारी निकली। पहिये के पास आग लग गई। ऐसा देख ड्राइवर और अन्य कर्मी बस में लगे अग्निशामक सिलिंडर से आग बुझाने में लग गए। आग मामूली थी, लिहाजा बुझ गई।
विज्ञापन
आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। रोडवेज के सेवा प्रबंधक तुलाराम ने बताया कि तारों के आपस में चिपकने से आग लगी थी। जांच के लिए बस को कार्यशाला लाया गया। फिटनेस ठीक है। सुबह लखनऊ भेज दी जाएगी। मेजर सलमान खान अंतर्राज्यीय बस अड्डा झकरकटी के प्रभारी कमल कुमार ने बताया कि लखनऊ से आए यात्री कानपुर उतर गए थे। उसी बस से उरई व झांसी जाने वाले यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।
विज्ञापन