फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: investigating officer was cross-examined in the fake Aadhaar card case against Irfan Solanki

Kanpur: इरफान सोलंकी के खिलाफ फर्जी आधार कार्ड मामले में विवेचक की हुई जिरह

Thu, 11 Dec 2025 08:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Dec 2025 08:58 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: investigating officer was cross-examined in the fake Aadhaar card case against Irfan Solanki
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ दर्ज फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा के मामले में गुरुवार को एमपीएमएलए लोअर कोर्ट में विवेचक दीनानाथ मिश्रा से जिरह हुई। जाजमऊ के डिफेंस काॅलोनी स्थित नजीर फातिमा के घर पर आगजनी की घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी ने अशरफ नाम के व्यक्ति का फर्जी आधार कार्ड इस्तेमाल कर दिल्ली से मुंबई तक की हवाई यात्रा की थी। इस मामले में ग्वालटोली थाने में इरफान सोलंकी, उनके साले अख्तर लियाकत मंसूरी, अनवर लियाकत मंसूरी, सपा नेत्री नूरी शौकत, मौसा इशरत अली, भाई अशरफ अली उर्फ शेखू, ड्राइवर अम्मार इलाही उर्फ अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसी मुकदमे की सुनवाई एमपीएमएलए लोअर कार्ट में चल रही है।

विज्ञापन


सर्वेश दुबे की अग्रिम जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई
वक्फ की संपत्ति पर कब्जे के मामले में आरोपी अखिलेश दुबे के भाई सर्वेश दुबे, राजकुमार शुक्ला और जयप्रकाश दुबे की अग्रिम जमानत अर्जियों पर सुनवाई शुक्रवार को भी जारी रहेगी। जिला जज की अदालत में गुरुवार को सुनवाई हुई लेकिन सुनवाई पूरी न हो पाने के कारण कोर्ट ने 12 दिसंबर की तारीख तय कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed