{"_id":"671a447c4ca1ce8faf0c4fc4","slug":"kanpur-inspector-who-returned-home-from-the-gym-died-of-a-heart-attack-2024-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जिम से घर लौटे दरोगा की दिल का दौरा पड़ने से मौत, पुलिस अफसरों और कर्मियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जिम से घर लौटे दरोगा की दिल का दौरा पड़ने से मौत, पुलिस अफसरों और कर्मियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Thu, 24 Oct 2024 08:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Oct 2024 08:17 PM IST
सार
Kanpur News: दिल का दौरा पड़ने से दरोगा की मौत हो गई। वह बुलंदशहर के रहने वाले थे। काकादेव थाने में तैनाती थी। मौत से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हृदय रोग
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काकादेव थाने में तैनात दरोगा की गुरुवार सुबह सीसामऊ स्थित अपार्टमेंट में अपने आवास पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जिम से घर लौटने के बाद दूध पीने के दौरान उन्होंने पत्नी से सीने में दर्द और जलन की शिकायत की।
विज्ञापन
पत्नी की सूचना पर पहुंचे साथी दरोगा उसे आनन-फानन कार्डियोलॉजी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिर्फ दरोगा के बेटे को जानकारी देकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हालांकि पोस्टमॉर्टम होने से पहले पत्नी को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन
मूलरूप से बुलंदशहर के जाना आलमपुर गांव निवासी 2020 बैच के दरोगा विष्णु कुमार शर्मा (40) पीरोड स्थित विजय टाॅवर अपार्टमेंट में पत्नी रजनी, बेटे कनिष्क (12) व तनिष्क (9) के साथ रह रहे थे। साथी दरोगा प्रशांत ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे विष्णु जिम करके घर लौटा। घर पर दूध पीने के दौरान उसने रजनी से सीने में दर्द और जलन की शिकायत की। पत्नी रजनी जब तक कुछ समझ पाती, विष्णु की हालत खराब होने लगी।
विज्ञापन
इसपर रजनी ने दरोगा कल्पेश को और कल्पेश से उन्हें जानकारी मिली। दोनों ने पहले प्राइवेट गाड़ी मंगाई लेकिन उसके आने में देरी होने पर सीसामऊ थाने से गाड़ी मंगवा ली। हालांकि तब तक प्रावइेट कार पहुंच गई और दोनों दरोगा विष्णु को कार्डियोलॉजी लेकर पहुंच गए। वहां डॉक्टरों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया। दरोगा की मौत की सूचना पाकर डीसीपी वेस्ट व डीसीपी सेंट्रल, एसीपी भी कार्डियोलॉजी पहुंच गए। सीसामऊ थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि देर शाम दरोगा का शव पोस्टमाॅर्टम के बाद शव को पहले पुलिस लाइन ले जाया गया। आला अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद परिजनों के साथ शव को गृह जनपद बुलंदशहर के लिए सरकारी वाहन से रवाना कर दिया गया, जहां शुक्रवार को विष्णु का अंतिम संस्कार होगा।
2020 बैच के दरोगा थे विष्णु
दरोगा प्रशांत ने बताया कि वर्तमान में विष्णु काकादेव थाने में तैनात थे। वह 2011 बैच की सीधी भर्ती के तहत 2020 बैच के दरोगा विष्णु 28 जून 2021 को कानपुर में तैनात हुए। 7 जुलाई 2021 को वह ट्रेनी दरोगा के तौर पर सीसामऊ थाने में तैनात रहे। फिर कुछ समय जवाहरनगर चौकी प्रभारी के पद पर आसीन रहे। वर्तमान में वह काकादेव थाने में नियुक्त थे।
दरोगा प्रशांत ने बताया कि वर्तमान में विष्णु काकादेव थाने में तैनात थे। वह 2011 बैच की सीधी भर्ती के तहत 2020 बैच के दरोगा विष्णु 28 जून 2021 को कानपुर में तैनात हुए। 7 जुलाई 2021 को वह ट्रेनी दरोगा के तौर पर सीसामऊ थाने में तैनात रहे। फिर कुछ समय जवाहरनगर चौकी प्रभारी के पद पर आसीन रहे। वर्तमान में वह काकादेव थाने में नियुक्त थे।