{"_id":"639dc087737bb2106b29eb43","slug":"kanpur-inspector-was-assaulted-three-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: दरोगा से की मारपीट, लोडर से कुचलने का प्रयास, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: दरोगा से की मारपीट, लोडर से कुचलने का प्रयास, तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 17 Dec 2022 06:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 17 Dec 2022 06:44 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में दरोगा से मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में दरोगा ने पिकअप चालक समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन युवकों को दबोच लिया, जबकि एक युवक वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र में दरोगा को बीच सड़क पर खड़ी पिकअप को हटाने के लिए कहना महंगा पड़ गया। पिकअप चालक ने साथियों संग मिलकर दरोगा की पिटाई कर दी। इसके बाद उन्हें पिकअप से कुचलने का प्रयास किया। मामले में दरोगा ने पिकअप चालक समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
डीसीपी सेंट्रल रवींद्र कुमार ने बताया कि रायपुरवा थाने में तैनात दरोगा रविंदर सिंह शुक्रवार शाम इलाके में गश्त कर रहे थे। अनवरगंज स्टेशन के पास एक पिकअप बीच सड़क पर खड़ा मिला। जाम लगता देख दरोगा रवींद्र ने चालक से पिकअप हटाने का कहा तो चालक ने साथियों संग मिलकर मारपीट शुरू कर दी। भागने के चक्कर में उन्हें कुचलने का प्रयास भी किया। बीच सड़क दरोगा से मारपीट होता देख इलाकाई लोगों ने तीन युवकों को दबोच लिया, जबकि एक युवक वहां से फरार हो गया। थाना प्रभारी भान सिंह ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर चार के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन