{"_id":"614953ff05688556b253bab0","slug":"kanpur-indian-and-new-zealand-will-clash-for-the-fourth-time-in-greenpark","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ग्रीनपार्क में चौथी बार भिड़ेंगे इंडियन और कीवी, दो बार भारत जीत चुका, एक मैच हुआ था ड्रॉ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ग्रीनपार्क में चौथी बार भिड़ेंगे इंडियन और कीवी, दो बार भारत जीत चुका, एक मैच हुआ था ड्रॉ
Tue, 21 Sep 2021 09:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 Sep 2021 09:10 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के ग्रीनपार्क में चौथी बार भारतीय टीम कीवी (न्यूजीलैंड) टीम से भिड़ेगी। इससे पूर्व दोनों टीमों के बीच यहां पर तीन टेस्ट मैच हो चुके हैं। भारत ने दो मैच जीते हैं, एक मैच ड्रॉ हुआ है। वहीं, इस बार ग्रीनपार्क 23वें टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा।
सात बार भारतीय टीम ने इस मैदान पर जीत दर्ज की है। तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 12 मैच ड्रॉ हुए हैं। 1976 में भारत व न्यूजीलैंड का मैच ड्रॉ हुआ था। इसके बाद 1999 में भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया था। फिर 2016 में विराट की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 197 रनों से हराया था।
इसके अलावा 29 अक्तूबर 2017 को वनडे मैच में भी भारत ने न्यूजीलैंड को छह रन से हराकर जीत कर परचम लहराया था। इस दृष्टि से ग्रीनपार्क भारतीय टीम के लिए काफी भाग्यशाली है।
विज्ञापन
इन टेस्ट मैचों में भी भारत को मिली जीत
1959 में ऑस्ट्रेलिया को 119 रन से हराया था।
1979 में ऑस्ट्रेलिया को 153 रन से हराया था।
1996 में साउथ अफ्रीका को 280 रन से हराया था।
2008 में साउथ अफ्रीका को आठ विकेट से हराया था।
2009 में श्रीलंका को एक पारी, 144 रनों से हराया था।
वन-डे में भी भारत का पलड़ा भारी
ग्रीनपार्क में भारतीय टीम ने कुल 14 वन-डे मैच अभी तक खेले हैं। नौ में जीत और पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 2017 में हुए इकलौते टी-20 मैच में इंग्लैड ने भारत को सात विकेट से हरा दिया था।