फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: If kept carefully, heart works for one and a half hundred years

Kanpur: संभालकर रखें तो डेढ़ सौ वर्ष काम करता है दिल, छिपी हुई बीमारियों से पड़ रहा अचानक हार्ट अटैक

Sun, 26 Feb 2023 11:38 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Feb 2023 11:38 AM IST
सार

क्रिकेट खेलते, हंसते-गाते हार्ट अटैक के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। हृदय की बहुत सी छिपी हुई बीमारियां होती हैं। अचानक ट्रिगर होने से हार्ट अटैक आ जाता है। 40 साल की उम्र के बाद अधिक स्ट्रेस देने वाला काम नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
Kanpur: If kept carefully, heart works for one and a half hundred years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर हृदय की सेहत का ख्याल रखा जाए तो इसकी क्षमता 100 से 150 वर्ष काम करने की होती है। व्यक्ति का हृदय मां की कोख में रहने के वक्त से काम करना शुरू करता है और बिना रुके मृत्यु तक काम करता रहता है। यह बात कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. आरके बंसल ने स्वस्थ हृदय विषय पर आयोजित सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम में बताईं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्रिकेट खेलते, हंसते-गाते हार्ट अटैक के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। हृदय की बहुत सी छिपी हुई बीमारियां होती हैं। अचानक ट्रिगर होने से हार्ट अटैक आ जाता है। डॉ. बंसल ने सलाह दी कि स्कूल-कॉलेजों में शिविरों के माध्यम से हृदय की जांच की जानी चाहिए। कमी मिलने पर इलाज सुनिश्चित कराया जाए। कार्यक्रम का आयोजन रोहतगी अस्पताल के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय चिकित्सा सहायता समिति और डॉ. जवाहरलाल रोहतगी अस्पताल के बैनर तले हुआ।

विज्ञापन

डॉ. बंसल ने बताया कि अमूमन लोग समझते हैं कि बच्चों के हाई ब्लड प्रेशर नहीं होता लेकिन पांच प्रतिशत बच्चे भी इस रोग से ग्रसित होते हैं। 40 साल की उम्र के बाद अधिक स्ट्रेस देने वाला काम नहीं करना चाहिए। इस मौके पर डॉ. संजीव आहूजा, डॉ. सुरेंद्र पटेल ने आईसीयू प्रबंधन, दवाओं और सीपीआर पद्धति के संबंध में बताया। इस मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज गुलाटी मौजूद रहे।

खास
दिल का वजन 150 ग्राम होता है।
दिल एक मिनट में औसतन 72 बार धड़कता है।
एक दिन में 7600 लीटर खून पंप करता है।
यह प्रदूषित खून फेफड़ों तक पहुंचाता है और अच्छा खून शरीर के अंगों तक पहुंचाता है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- उचित समय तक व्यायाम करें।
- उचित खाद्य सामग्री का सेवन करें।
- ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखें।
- हरी सब्जियों, फलों और फाइबर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
- तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन न करें।
- मानसिक तनाव और अत्यधिक शारीरिक श्रम पर नियंत्रण रखें।
- शरीर का वजन नियंत्रित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed