फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Husband strangled his wife to death, disposed of her body by loading it on a cart

Kanpur: पति ने गला दबाकर की थी पत्नी की हत्या, ठेले में लादकर ठिकाने लगाया शव

Sun, 01 Mar 2026 11:28 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 01 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Husband strangled his wife to death, disposed of her body by loading it on a cart
आकृति सिंह उर्फ रूबी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पनकी थाना क्षेत्र में मायके से 500 मीटर दूर कंबल और पत्थर में लपेटकर फेंके गए शव की शिनाख्त पुलिस ने सरायमीता निवासी आकृति सिंह उर्फ रूबी (28) के रूप में की है। पुलिस की जांच में पता चला कि पति नितिन ने अपने पिता व भाई की मदद से 26 फरवरी की रात पत्नी की हत्या करने के बाद शव को ठेले पर लादकर नाले में ठिकाने लगाया था। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


पनकी सरायमीता निवासी तेजबहादुर ने पुलिस को बताया कि परिवार में पत्नी भूरा देवी, बेटी आरती, ज्योति, सेजल, आकृति व एक बेटा राहुल हैं। बताया पांच साल आकृति ने दादानगर स्थित रैपर फैक्टरी में साथ काम करने वाले पनकी मंदिर परिसर निवासी नितिन सविता से प्रेम विवाह किया था। उनके एक बेटा उत्कर्ष और बेटी मानवी हैं। भाई राहुल का आरोप है कि शादी के बाद से पति घरेलू कलह में बहन को पीटता था। पनकी थाने में शिकायत की गई तो पुलिस ने दोनों में समझौता करा दिया। आरोप कि 26 फरवरी को नितिन ने आकृति को जमकर पीटा। पुलिस ने फिर से समझौता करा दिया।
विज्ञापन

Kanpur: Husband strangled his wife to death, disposed of her body by loading it on a cart
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घर पहुंचने पर नितिन ने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। शव कंबल और पत्थर में लपेटकर घर से 500 मीटर दूर स्थित नाले में फेंक दिया। आरोप है कि आरोपियों ने अपने घर से निकलने का सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दिया। 28 फरवरी को शव उतराया तब पुलिस को जानकारी हुई। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पति ने हत्या की बात कबूली है। फिलहाल पति समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed