{"_id":"61b0643b6e14ea28213b35a8","slug":"kanpur-hurt-by-misdeed-female-telecaller-committed-self-immolation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दुष्कर्म से आहत होकर महिला टेलीकॉलर ने किया था आत्मदाह, व्हाट्सएप चैट आदि से खुदकुशी की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दुष्कर्म से आहत होकर महिला टेलीकॉलर ने किया था आत्मदाह, व्हाट्सएप चैट आदि से खुदकुशी की पुष्टि
Wed, 08 Dec 2021 01:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:27 PM IST
सार
पुलिस विवेचना में यह भी देख रही है कि आरोपी विमल की कोई भूमिका है या नहीं। साक्ष्य अगर मिलेंगे तो उसको भी चार्जशीट में शामिल किया जाएगा। अगर साक्ष्य नहीं मिले तो पुलिस आगे की कार्रवाई कर उसको रिहा कराएगी। फिलहाल विवेचना जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के चकेरी में महिला टेलीकॉलर की मौत के मामले में पुलिस की विवेचना में नया खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि महिला टेलीकॉलर से दुष्कर्म हुआ था। जिससे वह आहत थी। इसी वजह से उसने पेट्रोल डालकर कर आत्मदाह कर लिया था।
इसलिए पुलिस ने हत्या की धारा को खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धारा(306) में तरमीम कर दिया है। साथ ही दुष्कर्म की धारा(376) बढ़ा दी है। चकेरी निवासी एक महिला टेलीकॉलर 22 नवंबर को दफ्तर गई थी।
शाम को दफ्तर से निकलने के बाद घर नहीं पहुंची थी। दूसरे दिन भाभा नगर में रेलवे ट्रैक के किनारे उसका शव पड़ा मिला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता के परिचित अमित व उसकी महिला मित्र विमल पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिंदा जलने से मौत की पुष्टि हुई थी। एडीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि विवेचना के दौरान तमाम संदिग्ध मोबाइल नंबर चिह्नित किए गए। जेल भेजे गए आरोपियों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली गई।

कइयों से पूछताछ की गई लेकिन हत्या के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिले। जो भी साक्ष्य मिले वह युवती के खुदकुशी करने की तरफ ही इशारा कर रहे हैं। इसलिए हत्या की धारा को हटाकर खुदकुशी के लिए मजबूर करने की धारा जोड़ दी गई है। दुष्कर्म करने संबंधी कुछ साक्ष्य सामने आए हैं, इसलिए दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। जल्द इस संबंध में कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की जाएगी।
पुलिस की जांच के अहम तथ्य
फोरेंसिक रिपोर्ट में खुदकुशी करने की पुष्टि हुई। इसके अलावा व्हाट्सएप चैट को पुलिस ने बेहद अहम माना है। एडीसीपी के मुताबिक अमित व युवती के बीच हुई चैट से स्पष्ट हुआ है कि पीड़ित आहत थी। उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। जिसमें आरोपी अमित है। इस चैट को साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल किया गया है।
पुलिस की जांच के अहम तथ्य
फोरेंसिक रिपोर्ट में खुदकुशी करने की पुष्टि हुई। इसके अलावा व्हाट्सएप चैट को पुलिस ने बेहद अहम माना है। एडीसीपी के मुताबिक अमित व युवती के बीच हुई चैट से स्पष्ट हुआ है कि पीड़ित आहत थी। उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। जिसमें आरोपी अमित है। इस चैट को साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल किया गया है।
पुलिस विवेचना में यह भी देख रही है कि आरोपी विमल की कोई भूमिका है या नहीं। साक्ष्य अगर मिलेंगे तो उसको भी चार्जशीट में शामिल किया जाएगा। अगर साक्ष्य नहीं मिले तो पुलिस आगे की कार्रवाई कर उसको रिहा कराएगी। फिलहाल विवेचना जारी है।
कुछ सवाल अभी भी अनसुलझे
वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने खुदकुशी की बात कही थी। इस पर सवाल खड़े हो रहे थे। उनमें से कई सवाल अभी भी बरकरार हैं। युवती आखिर पेट्रोल कहां से लाई यह तथ्य सामने नहीं आया है। पुलिस को आशंका है कि किसी गाड़ी से उसने पेट्रोल निकाला। किस रास्ते से घटना स्थल पर पहुंची? आत्मदाह करने के लिए रेलवे ट्रैक किनारे ही क्यों पहुंची? आदि सवाल अभी अनसुलझे हैं।