फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Hotel Under Construction on Three Bighas Demolished; Illegal Plotting Also Razed

Kanpur: तीन बीघा में बन रहा होटल तोड़ा, अवैध प्लाॅटिंग भी ध्वस्त की, 15 को फिर चलेगा अभियान

Mon, 11 May 2026 08:34 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 11 May 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Hotel Under Construction on Three Bighas Demolished; Illegal Plotting Also Razed
केडीए ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
केडीए ने सोमवार को बैरी अकबरपुर बांगर में तीन बीघा में अवैध रूप से बन रहे होटल और साढ़े पांच बीघा में की गई अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त कर दी। विकास प्राधिकरण जोन-1बी के प्रभारी व विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में सुबह प्रवर्तन टीम ने बैरी अकबरपुर बांगर क्षेत्र में आराजी संख्या-930 व अन्य भूमि पर करीब तीन बीघे में बन रहे अवैध होटल को तीन बुलडोजरों से ध्वस्त किया।
विज्ञापन


ओएसडी ने बताया गया कि निर्माणकर्ता हरि मोहन गुप्ता व अन्य की तरफ से बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुज्ञा के व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। इसके अलावा कटरी क्षेत्र में आराजी संख्या-1397, 1398, 1399, 1390, 1388 व अन्य भूमि पर लगभग 5.5 बीघे में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर भी बुलडोजर चलाया। यह प्लाॅटिंग रामबाबू, मोनू यादव व अन्य की तरफ से बिना प्राधिकरण की अनुमति के बिना विकसित की जा रही थी। विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि करीब 9.5 बीघे में विकसित की जा रही एक और अवैध प्लाॅटिंग भी चिन्हित की। इनके विरुद्ध ध्वस्तीकरण की की कार्रवाई के लिए 15 मई निर्धारित की गई है। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर रामऔतार, मनोज कुमार, राजकुमार, लाल सिंह समेत संबंधित थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed